माही विज जब बेटी तारा को चमचमाती मिनी कूपर की चाबी थमाई, तो उनकी आंखों में मां का प्यार साफ झलक रहा था। सालों पहले चार साल की तारा ने सड़क पर खड़ी इस लग्जरी कार को देखकर कहा था, "मम्मा, एक दिन मुझे ये चाहिए।" उस वक्त माही के पास न संसाधन थे, न हौसला था। उन्हें लगता था इतनी महंगी चीज बच्ची के लिए सही नहीं है। लेकिन आज, तलाक के बाद नई जिंदगी में खड़े होकर उन्होंने वो ख्वाहिश पूरी कर दी। 50 लाख कीमत वाली ये कार सिर्फ गाड़ी नहीं, बल्कि एक यादगार लम्हा बन गई।
पुरानी यादों से नया तोहफा
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में माही बताती हैं, "तारा की ये जिद मुझे हमेशा याद रहती। तब मैं सोचती, क्या ये जरूरी है? लेकिन अब समझ आई सपनों की कोई उम्र या कीमत नहीं होती। ये लग्जरी का खेल नहीं, बल्कि उसकी खुशी का सवाल है।" वीडियो में दोनों बेटियां तारा और खुशी कार के पास उछल-कूद कर रही हैं। माही ने नया घर भी लिया है, जो तलाक के बाद उनकी मजबूती दिखाता है। ये गिफ्ट मां-बेटी की बॉन्डिंग को सेलिब्रेट करता है छोटी ड्राइव्स, हंसी-मजाक और वो पल जो जिंदगी भर रहेंगे।
माही का ये कदम स्ट्रगल से सफलता की कहानी कहता है। टीवी स्टार्डम से गुजरते हुए उन्होंने शांति चुनी, बच्चों को नेगेटिविटी से दूर रखा। तारा की चमकती आंखें देखकर माही की मेहनत रंग लाई। ये किस्सा सिखाता है सपने पूरे करने का सही वक्त आता है, और परिवार का साथ कभी कम नहीं होता।
दिलचस्प बात यह रही कि महि और जय भानुशाली ने हाल ही में अपने 16 साल पुराने रिश्ते को खत्म करने का ऐलान किया था। तलाक की खबर ने फैंस को चौंका दिया था, लेकिन इस गिफ्ट के बाद लोगों ने देखा कि दोनों अब भी अपनी बेटी की खुशी के लिए साथ खड़े हैं। जय ने माही का वीडियो शेयर करते हुए तारा और महि को बधाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा “Congratulations” और तारा से मज़ाकिया अंदाज में पूछा कि क्या वह उसकी कार को छू सकते हैं। यह हल्का-फुल्का अंदाज फैंस को बेहद पसंद आया और वीडियो तेजी से वायरल हो गया।