Malaika Arora: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और फिटनेस आइकन मलाइका अरोड़ा 2026 में फिट रहने के मोटिवेशन के साथ आगे बढ़ रही हैं। हेल्थ और मेंटल पीस दोनों पर समान रूप से जोर देते हुए वह नए साल में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने इस साल के लक्ष्य शेयर किए, जिसमें अनुशासन, व्यायाम और मानसिक स्वास्थ्य को सबसे आगे रखा है। उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया, जिस पर लिखा है- “2026 कड़ी मेहनत करो, शांति की रक्षा करो, पैसे कमाओ।”
