बॉलीवुड एक्ट्रेस Malaika Arora एक बार फिर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और स्मार्ट इन्वेस्टमेंट को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा वेस्ट में स्थित अपनी प्रीमियम प्रॉपर्टी को किराए पर देकर एक शानदार डील फाइनल की है। कार्टर रोड के पास ‘वीडा’ बिल्डिंग में मौजूद इस अपार्टमेंट को तीन साल के लिए लीज पर दिया गया है, जिससे उन्हें हर महीने मोटी कमाई होगी। इस डील की खास बात यह है कि किराया हर साल बढ़ेगा, जिससे कुल रकम करोड़ों तक पहुंच रही है। मुंबई जैसे हाई-डिमांड रियल एस्टेट मार्केट में इस तरह की डील्स को काफी फायदे का सौदा माना जाता है। यही वजह है कि अब यह खबर तेजी से सुर्खियां बटोर रही है और फैंस भी मलाइका के इस फैसले को लेकर दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
सारा अली खान का शानदार बंगला किराए पर
सारा अली खान ने अंधेरी वेस्ट के ओल्ड लोकहंडवाला इलाके में लगभग 4500 स्क्वेयर फीट का आलीशान बंगला 5 साल के लिए किराए पर लिया है। इस डील की कुल कीमत 4.14 करोड़ है। शुरुआत में 6.5 लाख मासिक किराया तय किया गया है, साथ ही 20 लाख का सिक्योरिटी डिपॉजिट भी दिया गया है। यह प्रॉपर्टी वह खास तौर पर स्कूल से जुड़े कामों के लिए इस्तेमाल करेंगी।
माधुरी दीक्षित ने लिया कमर्शियल स्पेस
माधुरी दीक्षित ने लोअर परेल स्थित ‘वन लोधा प्लेस’ में एक ऑफिस स्पेस किराए पर लिया है। 731 स्क्वेयर फीट के इस स्पेस के साथ एक कार पार्किंग भी शामिल है। 5 साल की इस लीज की कुल वैल्यू 2.81 करोड़ है, जिसमें 17 लाख का सिक्योरिटी डिपॉजिट रखा गया है।
बॉलीवुड सितारों की प्रॉपर्टी डील्स बनी चर्चा का विषय
इन तीनों बड़ी डील्स ने दिखा दिया है कि बॉलीवुड सितारे सिर्फ फिल्मों से ही नहीं, बल्कि रियल एस्टेट से भी जबरदस्त कमाई कर रहे हैं। मुंबई में लग्जरी प्रॉपर्टी की बढ़ती डिमांड के बीच ये डील्स अब चर्चा का केंद्र बन गई हैं।