Bollywood Item Girl: आज के समय में हर फिल्म में एक आइटम नंबर होता ही होता है। फैंस आइटम नंबर खूब पसंद भी करते हैं। दर्शकों की वजह से फिल्मों की डिमांड भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। आइटम नंबर फिल्म रिलीज होने से पहले ही सोशल मीडिया पर हिट हो जाते हैं। फिल्मों में एक गाने के लिए एक्ट्रेस काफी मोटी रकम वसूल करती है।
तमन्ना भाटिया साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में खूब शानदार काम करती आ रही हैं। बीते एक दो सालों से एक्ट्रेस आइटम नंबर्स में भी छाई हैं। स्त्री 2 में के गाने आज की रात से उन्हें खूब फेम मिला है। एक्ट्रेस आइटम नंबर्स के लिए मोटी फीस वसूल करती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तमन्ना ने 6 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए 6 करोड़ रुपये फीस चार्ज करती है।
एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपने डांस के जरिए सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में नाम कमा रही है। एक्ट्रेस अपने धांसू डांस मूव्स से हर किसी को इंप्रेस किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नोरा फतेही एक गाने के लिए 2 करोड़ रुपये फीस लेती हैं।
सनी लियोनी भी अब तक कई आइटम गाने जैसे बेबी डॉल, देसी लुक और लैला मैं लैला में अपनी जलवा बिखेर चुकी हैं। इन गानों के लिए एक्ट्रेस ने 3 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा छैंया छैंया 'अनारकली' और 'मुन्नी बदनाम' जैसे कई आइटम गानों पर दुनिया को झूमने पर मजबूर कर चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक आइटम सॉन्ग के लिए मलाइका 1-2 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
करीना कपूर ने फेविकॉल , हलकट जवानी और छम्मक-छल्लो जैसे गाने किया है। रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस एक आइटम गाने के लिए 5 करोड़ की फीस लेती हैं।
कैटरीना कैफ आइटम सॉन्ग के लिए 50 लाख रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये तक वसूल करती है। लेकिन धूम-3 के बाद उनकी फीस काफी बढ़ गई है। 'चिकनी चमेली' के लिए उन्होंने 2 करोड़ रुपये लिए थे।
सामंथा रुथ प्रभु ने 'पुष्पा द राइज' में ऊ अंटावा गाने के लिए 5 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। आज भी लोग इस गाने पर झूमते नजर आते हैं।