बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की फिल्म मालिक जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म रिलीज से पहले ही एक्टर ने अपने चाहने वालों को गुड न्यूज दे दी है। राकुमार राव बहुत जल्द पापा बनने वाले हैं। एक्टर और उनकी वाइफ पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर कर सबको हैरान कर दिया है। पक्षलेखा के प्रेग्नेंट होने की खबर सुनकर सितारों के अलावा फैंस भी भर-भरकर बधाईयां दे रहे हैं।
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट को शेयर किया है। इसमें एक पोस्टर है, जिसमें बच्चे का झूला बना हुआ है। इसमें लिखा है- 'बेबी ऑन द वे (Baby On The Way).' पोस्ट के साथ राजकुमार राव ने कैप्शन में लिखा- 'मैं बहुत एक्साइटेड हूं.'
राजकुमार राव और पत्रलेखा के जल्द माता-पिता बनने की खुशखबरी सुनते ही बॉलीवुड सेलेब्स भी खुश हो गए हैं। सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं। फराह खान को पहले ही कपल के पेरेंट्स बनने की खबर मिल चुकी थी। ऐसे में उन्होंने कमेंट किया कर लोगों का ध्यान खींचा। उन्होंने लिखा कि 'आखिरकार न्यूज बाहर आ गई। मुझे इसे अपने तक रखने में काफी परेशानी हो रही थी। बधाई हो.' वहीं सोनम कपूर ने लिखा- 'बहुत खुश हूं तुम दोनों के लिए दोस्त.'
नेहा धूपिया, भारती सिंह और ईशा गुप्ता , कियारा आडवाणी, वरुण धवन, रकुल प्रीत सिंह समेत कई एक्ट्रेसेस और एक्टर ने राजकुमार राव और पत्रलेखा को बधाई दी है। सभी ने लिखा 'मुबारक हो.' इसके अलावा वरुण धवन, विनीत कुमार और नुसरत भरूचा जैसी हस्तियों ने भी अपने दोस्त राजकुमार राव और पत्रलेखा को नए जीवन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म 'मालिक' की एक्ट्रेसेस हुमा कुरैशी और मानुषी छिल्लर ने भी उन्हें विश किया है।
बता दें कि पत्रलेखा और राजकुमार राव ने 11 साल की डेटिंग की है। इसके बाद 2021 में दोनों ने शादी कर ली थी। कपल चंडीगढ़ में धूमधाम से शादी कर सबको हैरान कर दिया था। अब शादी के चार साल बाद वे अपने पहले बच्चे का वेलकम करने के लिए उत्साहित हैं। वर्कफ्रंट पर राजकुमार राव पिछली बार फिल्म 'भूल चूक माफ' में नजर आए थे। अब वे एक्शन ड्रामा 'मालिक' में दिखने वाले हैं। ये फिल्म 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।