Manika Vishwakarma: कौन हैं मनिका विश्वकर्मा, जिन्होंने जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब

Manika Vishwakarma: मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज गंगानगर की रहने वाली मनिका विश्वकर्मा के सिर पर सजा है। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की तान्या शर्मा को पहली रनर-अप और हरियाणा की महक ढींगरा दूसरे स्थान पर और अमीषी कौशिक तीसरे स्थान की उपविजेता बनीं

अपडेटेड Aug 19, 2025 पर 4:39 PM
Story continues below Advertisement
मनिका नवंबर में थाईलैंड में होने वाली 74वीं मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में भारत का रिप्रेजेंट करेंगी (Photo: Manika Instagram)

Manika Vishwakarma: इस साल मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का आयोजन राजस्थान के जयपुर में किया गया था। मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज गंगानगर की रहने वाली मनिका विश्वकर्मा के सिर पर सजा है। मनिका विश्वकर्मा मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 बनीं है। यह ताज उन्हें पिछली विजेता रिया सिंघा ने पहनाया। इससे पहले वह मिस यूनिवर्स राजस्थान 2024 का खिताब भी जीत चुकी थीं। राजस्थान के गंगानगर की रहने वालीं मनिका विश्वकर्मा दिल्ली में रहकर मॉडलिंग और पढ़ाई करती है। अब मनिका नवंबर में थाईलैंड में होने वाली 74वीं मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में भारत का रिप्रेजेंट करेंगी।

इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की तान्या शर्मा को पहली रनर-अप और हरियाणा की महक ढींगरा दूसरे स्थान पर और अमीषी कौशिक तीसरे स्थान की उपविजेता बनीं। मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का आयोजन 18 अगस्त को किया गया था।

मनिका ने क्या कहा


मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 बनने के बाद मनिका ने जीत के बाद कहा, "मेरी शुरुआत मेरे शहर गंगानगर से हुई, फिर मैं दिल्ली आई और इस प्रतियोगिता की तैयारी की। हमें खुद पर भरोसा करना और हिम्मत रखना सीखना चाहिए। इस सफर में बहुत लोगों ने मेरी मदद की, मैं उन सभी का दिल से धन्यवाद करती हूं। यह प्रतियोगिता सिर्फ एक मंच नहीं, बल्कि एक ऐसी दुनिया है जो इंसान के अंदर आत्मविश्वास और मजबूत सोच पैदा करती है।"

कौन हैं मनिका विश्वकर्मा

मनिका विश्वकर्मा मूल रूप से राजस्थान के श्रीगंगानगर से हैं। मनिका अब दिल्ली में रहती हैं। रिपोट्स के मुताबिक, मनिका ने इस समय पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स में अपनी डिग्री के लास्ट ईयर में हैं। कम उम्र में ही मनिका कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं, जो उनके मजबूत और प्रभावशाली पर्सनालिटी को दिखाता हैं। मनिका शास्त्रीय नृत्य में भी माहिर हैं, उन्हें पेंटिंग का भी शौक है। वे विदेश मंत्रालय की पहल 'बिम्सटेक सेवोकॉन' में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उनकी कला प्रतिभा को ललित कला अकादमी और जेजे स्कूल ऑफ आर्ट्स जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं से सम्मान भी मिल चुका है।

मनिका को वकालत में भी दिलचस्पी है। मनिका सिर्फ पढ़ाई और कला में ही नहीं, बल्कि समाज के लिए सोचने में भी आगे हैं। उन्होंने न्यूरोनोवा नाम से एक ऐसा मंच शुरू किया है, जो एडीएचडी जैसी न्यूरोलॉजिकल स्थितियों को बीमारी नहीं, बल्कि अलग तरह की सोचने की ताकत मानता है।

Thama Teaser: इस कहानी में है हॉरर और प्रेम का मिक्स, धमाकेदार लुक में दिखे आयुष्मान, रश्मिका, फैसल मलिक और मलाइका अरोड़ा

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Aug 19, 2025 4:33 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।