Actress Salt And Pepper Hair: बोटॉक्स...हेयर कलर...ब्यूटी ड्रिप के जमाने में हिंदी सिनेमा में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो अपनी उम्र को और शरीर में होने वाले बदलावों को पॉजिटिविटी के साथ अपना रही हैं। इतना ही नहीं दुनिया के सामने भी खुलकर जी रही हैं। बीते कुछ सालों में कई हसीनाओं ने अपने सॉल्ट एंड पेपर हेयर के लिए खूब चर्चाएं बटोरी हैं।
बीते कुछ दिन पहले ही 55 साल की मनीषा कोइराला ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरों को शेयर किया था। फोटोज में उनके ग्रे हेयर साफ नजर आ रहे हैं। फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आय़ा था। वहीं जब उनसे उनके ग्रे हेयर और सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कम और साफ शब्दों में कहा- आजादी से जीना बहुत अच्छा लगता है।
44 साल की नेहा धूपिया के फ्रंट हेयर सफेद हो चुके हैं, जिन्हें वो किसी खास ऑकेजन पर ही कलर करती हैं। वरना ये हसीना सफेद बालों को खूब फ्लॉन्ट करती नजर आथी हैं। नेहा कि कई तस्वीरों को देख लीजिए साड़ी हो या वेस्टर्न आउटफिट दोनों में ही एक्ट्रेस अपने सॉल्ट एंड पेपर हेयर फ्लॉन्ट करती नजर आ जाती हैं।
रत्ना पाठक ने इस बात का खुलासा खुद किया है कि बालों को वह कलर नहीं करती हैं। अपने एक इंटरव्यू में रतना ने कहा था कि मेरे 30 की उम्र में ही सफेद बाल दिखने शुरू हो गए थे। मैंने शुरू में मेहंदी लगाई थी। लेकिन मेरे पति ने फिर मुझे ऐसा करने से मना किया...तब से मैंने कलर नहीं किया।
अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में राज करने वाली जीनत अमान की उम्र 72 साल हैं। लेकिन वह आज भी खूबसूरती में अच्छे अच्छों को टक्कर देती हैं। एक्ट्रेस ने अपनी एक पोस्ट में कहा था कि शुरुआत में वो बालों को कलर न करने में असहज थीं, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि बूढ़ा होना कोई बुरी बात नहीं है, ये तो नेचर है।