Mardaani 3 Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर रानी मुखर्जी ने शानदार एंट्री, ओपनिंग डे पर की सिर्फ इतनी कमाई

Mardaani 3 Box Office Collection Day 1: रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 2 सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। पहले दिन फिल्म ने 3 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

अपडेटेड Jan 31, 2026 पर 10:22 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Mardaani 3 Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर रानी मुखर्जी ने शानदार एंट्री

Mardaani 3 Box Office Collection Day 1: रानी मुखर्जी अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म मर्दानी 3 के साथ वापसी कर चुकी हैं, जिसमें उन्होंने एक साहसी और निडर पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका निभाई है। Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ने भारत में अच्छी शुरुआत की है, लेकिन उनकी 2019 में आई फिल्म मर्दानी 2 के पहले दिन के कलेक्शन को पार नहीं कर पाई।

शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में पहले दिन ₹3.48 करोड़ की कमाई की। 'मर्दानी 3' फिलहाल कई क्षेत्रों में 2,299 शो में चल रही है। रिपोर्ट के अनुसार, औसत ऑक्यूपेंसी 13.6 फीसद है। फिल्म ने रानी की दूसरी फ्रेंचाइजी फिल्म 'मर्दानी 2' से काफी कम कमाई की है। 2019 में रिलीज हुई 'मर्दानी 2' ने पहले दिन ₹3.80 करोड़ कमाए थे।

अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित की गई इस फिल्म का तीसरा पार्ट शिवानी का रास्ता और भी ज्यादा चुनौतिपूर्ण दिखाता है। इस फिल्म में दिल्ली की गलियों में दो बच्चियों के लापता होने की जांच में जुटी शिवानी ऐसे राज से पर्दा उठाती है, जिसे देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। एक सामान्य गुमशुदगी का मामला खौफनाक केस का मोड़ ले लेता है। जांच के दौरान शिवानी का सामना होता है अम्मा (मल्लिका प्रसाद) से। वह एक मानव तस्करी नेटवर्क चलाती है, जो कम उम्र की लड़कियों को अपना शिकार बनाती है। बस यही से शुरू होता है असली खेल।

मर्दानी 3 की बैकबोन इस बार रानी नहीं बल्की सरप्राइज पैकेज मल्लिका प्रसाद हैं। ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइज हमेशा विलेन को लेकर लाइम लाइट में रही है। मल्लिका ने उस विरासत को पूरी शिद्दत से आगे बढ़ाया है। उसकी एंट्री परफॉर्मेंस इतनी खौफनाक है कि स्क्रीन पर वह जैसे ही आती है तो आप सिहर जाएंगे। सीधे दर्शकों के दिमाग पर असर डालती है। बात रानी मुखर्जी की करें तो इस बार एक्ट्रेस काफी फीकी रहीं।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।