Homebound: दिग्गज फिल्म निर्माता मार्टिन स्कॉर्सेसी ने हाल ही में न्यूयॉर्क में होमबाउंड की एक विशेष स्क्रीनिंग होस्ट की, जिसके बाद फिल्म के निर्देशक नीरज घायवान के साथ बातचीत भी की गई। कान्स प्रीमियर में दिल जीतने के बाद, होमबाउंड को अब ऑस्कर के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म श्रेणी में भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में चुना गया है।
स्क्रीनिंग से पहले, मार्टिन ने होमबाउंड की टीम के साथ तस्वीरें खिंचवाईं, जिसमें लीड एक्टर ईशान खट्टर और विशाल जेठवा भी शामिल थे, जो फिल्म में सबसे अच्छे दोस्त शोएब और चंदन की भूमिका निभा रहे हैं। नीरज घायवान द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म, बशारत पीर के 2020 के न्यूयॉर्क टाइम्स के लेख से प्रेरित है, जिसमें लॉकडाउन के दौरान दो दोस्तों की ज़िंदगी के बारे में बताया गया है। धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, स्टूडियो ने इस कार्यक्रम की फोटोज शेयर की हैं और इसे "यादगार रात" बताया। एक्टर्स और क्रू ने सिनेमा के दिग्गजों के बीच फिल्म के सफर के यादगार सफर को सेलिब्रेट किया है।
निर्देशक नीरज घायवान ने अपने करियर के "सबसे खास पलों" को एक्स पर शेयर किया और बताया कि कैसे स्कॉर्सेसे ने बातचीत से पहले उन्हें काफी सहज महसूस कराया। नीरज ने बताया, " स्कॉर्सेसे ने देखा कि मैं घबराया हुआ और काफी नर्वस था। मुझे सहज करने के लिए उन्होंने हिलसाइड स्ट्रैंगलर का एक मज़ेदार किस्सा सुनाया।" उन्होंने आगे कहा, "वह बहुत शानदार और निस्वार्थ गुरु हैं।"
Sitting across from him is the highest point in my career in cinema. Mr. Martin Scorsese, the EP on #Homebound hosted a screening and did a QnA with me in NYC!
I was obviously nervous and sweating about doing a QnA with the master. Mr. Scorsese saw that in the green room. He… pic.twitter.com/QwWbzGT0Wt — Neeraj Ghaywan (@ghaywan) November 8, 2025
स्क्रीनिंग में दक्षिण भारतीय अभिनेता सिद्धार्थ और फिल्म निर्माता मीरा नायर भी शामिल हुईं, जो फिल्म और उसके ऑस्कर अभियान का समर्थन करने आए थे। नीरज ने आभार व्यक्त करते हुए लिखा, "मुझे नहीं पता कि इस फिल्म का भविष्य क्या होगा, लेकिन मार्टिन स्कॉर्सेसी के सामने बैठा यह पल मेरे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है।"
होमबाउंड नीरज घायवान द्वारा लिखित और निर्देशित एक ड्रामा है, जो बशारत पीर के 2020 के न्यूयॉर्क टाइम्स लेख से प्रेरित है। यह फिल्म दो दोस्तों, शोएब (ईशान खट्टर) और चंदन (विशाल जेठवा) के जीवन और कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान व्यक्तिगत और सामाजिक चुनौतियों से जूझने की कहानी कहती है।
कान्स में अपने प्रीमियर और सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म श्रेणी में ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में चयनित होने के साथ, होमबाउंड को वैश्विक मंच पर सबसे प्रतीक्षित भारतीय फिल्मों में से एक माना जा रहा है। यह भारत में 26 सितंबर को रिलीज़ हुई थी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।