Get App

Jailer 2: क्या रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में शाहरुख खान का दिखेगा कैमियो? मिथुन चक्रवर्ती ने दी बड़ी हिंट

Jailer 2: रजनीकांत की सपरहिट फिल्म जेलर के पार्ट 2 को लेकर अभी से काफी बज बना हुआ है। इस बीच खबर आ रही है कि फिल्म में शाहरुख खान भी नजर आ सकते हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Dec 25, 2025 पर 3:04 PM
Jailer 2: क्या रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में शाहरुख खान का दिखेगा कैमियो? मिथुन चक्रवर्ती ने दी बड़ी हिंट
क्या रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में शाहरुख खान का दिखेगा कैमियो?

Jailer 2: थलाइवर रजनीकांत और किंग खान, शाहरुख खान के फैंस जेलर 2 में शाहरुख खान के आने की अफवाहों पर आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं। अब, अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कुछ ऐसा साझा किया है जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।

SITI सिनेमा को दिए एक इंटरव्यू में, इस दिग्गज अभिनेता ने जेलर 2 के लिए अपना उत्साह जाहिर किया। अपने सह-कलाकारों के नाम लेते हुए उन्होंने कहा, “मोहनलाल, शाहरुख खान, राम्या कृष्णन, शिवराजकुमार।” फैंस इसे फिल्म की सफलता मान रहे हैं।

इससे पहले, शाहरुख और रजनीकांत आखिरी बार 2011 की साइंस-फिक्शन फिल्म 'रा.वन' में एक साथ नजर आए थे, जिसमें रजनीकांत ने एक विशेष भूमिका निभाई थी। रजनीकांत ने अपनी हिट फिल्म 'एंथिरन' में रोबोट चिट्टी का किरदार निभाया था। गौरतलब है कि इसके बाद दोनों सुपरस्टार्स ने किसी भी प्रोजेक्ट में साथ काम नहीं किया। 'जेलर 2' 2023 में आई इसी नाम की फिल्म का सीक्वल है, जो रिलीज होने पर काफी सफल रही थी।

'जेलर 2' में रजनीकांत के कमबैक को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। लेकिन शाहरुख खान के टीम में शामिल होने की खबरों से यह प्रोजेक्ट सचमुच ग्रैंड पैन इंडियाहो चुका है। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक कुछ नहीं कहा गया है। अगर इसकी पुष्टि हो जाती है तो ये इंडियन सिनेमा का अब तक के 2 सबसे बड़े सुपरस्टार्स का ऐतिहासिक कोलैबोरेशन होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें