Get App

नशे में Mercedes चला रहा था पुलिसकर्मी का बेटा, मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को मारी जोरदार टक्कर, मौत

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। मर्सिडीज और वैगन-आर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि वैगन-आर पीछे की ओर उछलकर पास में खड़ी एक तीन पहिया लोडिंग वैन से जा टकराई। इस दौरान नरेला के मामूरपुर इलाके की रहने वाली 70 वर्षीय उर्मिला, पत्नी सत्यनारायण, दोनों गाड़ियों के बीच फंस गईं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Aug 08, 2026 पर 4:24 PM
नशे में Mercedes चला रहा था पुलिसकर्मी का बेटा, मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को मारी जोरदार टक्कर, मौत
दिल्ली के नरेला में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

दिल्ली के नरेला में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मॉर्निंग वॉक के लिए निकली 70 साल की एक महिला की तेज रफ्तार मर्सिडीज-बेंज कार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में मर्सिडीज ने पहले एक वैगन-आर कार को जोरदार टक्कर मारी। रिपोर्ट के मुताबिक, मर्सिडीज कार को हरियाणा पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर का बेटा शुभम चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि हादसे के समय शुभम नशे में था। पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

हुई जोरदार टक्कर

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। मर्सिडीज और वैगन-आर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि वैगन-आर पीछे की ओर उछलकर पास में खड़ी एक तीन पहिया लोडिंग वैन से जा टकराई। इस दौरान नरेला के मामूरपुर इलाके की रहने वाली 70 वर्षीय उर्मिला, पत्नी सत्यनारायण, दोनों गाड़ियों के बीच फंस गईं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

नशे की हालत में था ड्राइवर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें