देश में सोने के भाव में गिरावट जारी है। 8 अक्टूबर की सुबह कई शहरों में भाव कमजोर हुआ है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड फिसलकर 149690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। मुंबई और कोलकाता में कीमत 149560 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 700 रुपये नीचे आई थी। इसकी वजह घरेलू मांग में कमी और वैश्विक स्तर पर कीमतों में नरमी रही।
इस बीच, भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर इसे 5.50 प्रतिशत कर दिया है। प्रमुख ब्याज दर को 4 साल में पहली बार बढ़ाया गया है। केंद्रीय बैंक ने आगे भी दरों में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने में तेजी का रुख है। कीमत 4,127.40 डॉलर प्रति औंस पर है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 149690 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 137240 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 137090 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 149560 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 149580 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 137110 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 149560 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 137090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट कायम है। 8 अक्टूबर की सुबह चांदी देश में 234900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। इस साल जनवरी में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 60.39 डॉलर प्रति औंस है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।