Get App

Mouni Roy: सूरज नाम्बियार से तलाक के बाद पहली बार स्पॉट हुईं मौनी रॉय, पैपराजी को किया इग्नोर

Mouni Roy: मौनी रॉय सुबह सबेरे एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस को सूरज नाम्बियार से अलग होने के ऐलान के कुछ दिनों बाद मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 18, 2026 पर 9:59 AM
Mouni Roy: सूरज नाम्बियार से तलाक के बाद पहली बार स्पॉट हुईं मौनी रॉय, पैपराजी को किया इग्नोर
मौनी एयरपोर्ट पर काले रंग के कपड़ों में नजर आईं। उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखा था। अपने लुक को एक्ट्रेस ने चश्मे और खुले बाल के साथ पूरा किया था।

Mouni Roy: मौनी रॉय पति सूरज नाम्बियार से अलग होने के ऐलान के कुछ दिनों बाद पहली बार पब्लिकली नजर आई हैं। सोमवार सुबह अभिनेत्री को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां उन्होंने पैपराज़ी से शॉर्ट में बातचीत की और फिर तुरंत टर्मिनल के अंदर चली गईं। मौनी और सूरज ने एक जॉइंट पोस्ट करके अपने तलाक का ऐलान किया था। इसके बाद मौनी पहली बार एयरपोर्ट पर देखी गईं। फैंस ने कपल के इंस्टाग्राम एक्टविटीज में बदलाव देखने के बाद दोनों के अलग होने की अटकलें लगानी शुरू कर दी थीं।

मौनी एयरपोर्ट पर काले रंग के कपड़ों में नजर आईं। उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखा था। अपने लुक को एक्ट्रेस ने चश्मे और खुले बाल के साथ पूरा किया था। उनके हाथ में एक किताब भी थी। फोटोग्राफरों ने उनसे तस्वीरें खिंचवाने का अनुरोध किया, लेकिन अभिनेत्री ने फोटो खिंचवाने से इनकार कर दिया और इसके बजाय उनसे कहा, "मुझे बहुत देर हो रही है," और फिर एयरपोर्ट के अंदर चली गईं।

14 मई को मौनी और सूरज ने चार साल की शादी के बाद अलग होने का फैसला किया। अपने पोस्ट में कपल ने कहा कि वे "इस दौर को निजी और सौहार्दपूर्ण तरीके से संभालने" पर फोकस कर रहे हैं। बयान में यह भी कहा गया कि शादी खत्म होने के बावजूद उनकी दोस्ती उनके लिए खास बनी रहेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें