Get App

Aasma Song: 'दो दीवाने सहर में' का पहला गाना हुआ रिलीज, आसमा ने जीता फैंस का दिल

Aasma Song: ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस की अपकमिंग फिल्म दो दीवाने सहर में का खूबसूरत टीज़र पहले ही दर्शकों के दिलों को जीत चुका है। अब मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 22, 2026 पर 3:33 PM
Aasma Song: 'दो दीवाने सहर में' का पहला गाना हुआ रिलीज, आसमा ने जीता फैंस का दिल
'दो दीवाने सहर में' का पहला गाना हुआ रिलीज

Aasma Song: ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस की अपकमिंग फिल्म दो दीवाने सहर में का खूबसूरत टीज़र पहले ही दर्शकों के दिलों को जीत चुका है। एक रियल, सरप्राइजिंग और बेहद रिलेटेबल लव स्टोरी पेश करती यह फिल्म उन लोगों के लिए परफेक्ट वैलेंटाइन ट्रीट लगती है, जो इम्परफेक्ट, कंफ्यूज़िंग और खूबसूरती से उलझे हुए प्यार में विश्वास रखते हैं।

जहां टीज़र ने इस यूनिक रोमांस का टोन खूबसूरती से सेट किया, वहीं अब मेकर्स ने इसका पहला गाना ‘आसमा’ रिलीज़ किया है, इस सीज़न का बेहद फ्रेश और नया साउंड ऑफ लव, जिसमें मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की क्यूट केमिस्ट्री भी नजर आती है।

यह गाना अपने आप में बिल्कुल अलग और क्लटर-ब्रेकिंग है, पारंपरिक लव सॉन्ग से हटकर। इसकी मीठी धुन और स्क्रीन पर दिखी कहानी के साथ ‘आसमा’ असली प्यार को जिंदा कर देता है। मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की केमिस्ट्री बहुत ही नेचुरल लगती है, जो गाने में सच्चापन और कनेक्ट होने वाला चार्म जोड़ देती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें