Mrunal Thakur: प्रोफेशनल लाइफ के इतर मृणाल ठाकुर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी लाइमलाइट बटोर रही हैं,। मृणाल अपनी पर्सनल लाइफ को लाइम लाइट से दूर रकती हैं। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur)और धनुष को लेकर कई तरह की अफवाहें बीते साल से सामने आ रही हैं। अब बात दोनों की शादी तक पहुंच गई है।
मृणाल ठाकुर पिछले कुछ वक्त से अपनी निजी जिंदगी को लेकर खबरों में हैं। उनका नाम साउथ के सुपरस्टार धनुष (Dhanush) के साथ लिंक किया जा रहा है। हाल ही में खबर तो यह तक आई थी कि दोनों शादी 14 फरवरी को शादी करने वाले हैं। हालांकि इन खबरों को गलत बताया गया।
रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मृणाल ठाकुर और धनुष 14 फरवरी 2026 को सात फेरे लेंगे। हालांकि, एक और रिपोर्ट में ऐसा बताया गया कि यह महज एक अफवाह है। मृणाल और धनुष शादी नहीं करने वाले हैं। एक्ट्रेस इस वक्त अपनी एक आने वाली फिल्मों में बिजी हैं। अब इन सभी खबरों के बीच मृणाल ने आखिरकार सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर अफवाहों पर फुल स्टॉप लगा दिया है।
मृणाल ठाकुर ने 17 जनवरी 2026 को इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें वह याट पर समंदर के बीच टाइम स्पेंड कर रही हैं। बैकग्राउंड में एआर रहमान (AR Rahman) का गाना Yaakkai Thiri लगा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने खास कैप्शन में लिखा, "स्थिर, चमकदार और अडिग।"
मृणाल ठाकुर और धनुष के बीच नजदीकियों की खबर 2025 में आई थी। न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशन में हैं। उनका अपने रिश्ते को अभी पब्लिक करने का प्लान नहीं है। इसीलिए वे एक साथ स्पॉट होने से कतराते हैं। हालांकि, मृणाल या धनुष की तरफ से अब तक न ही इन खबरों को गलत कहा गया है, और न ही सही बताया गया है।