Mumtaz: 'मर्दों का एक्ट्रा मेरिटल अफेयर होना आम है...', पति ने दिया था धोखा फिर भी रिश्ता निभाती रही थीं मुमताज

Mumtaz: मुमताज के पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जग जाहिर हो गया था। लेकिन एक्ट्रेस ने अपने पति से रिश्ता नहीं तोड़ा। मुमताज का कहना है कि मर्दों का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होना कॉमन बात होती है।

अपडेटेड Aug 08, 2025 पर 5:00 AM
Story continues below Advertisement
पति ने दिया था धोखा फिर भी रिश्ता निभाती रही थीं मुमताज

Mumtaz: आज के दौर में जहां महिलाएं डट कर समाज का मुकाबला करती हैं और गलत के लिए आवाज उठाती है। लेकिन बीते समय में ऐसा नहीं था। अपने रिश्ते नातों को महिलाएं हर हाल में जोड़कर रखने की कोशशि में लगी रहती थीं। कुछ ऐसा ही 70 के दशक की एक्ट्रेस मुमताज ने किया। पति से धोखा मिलने के बाद भी उन्होंने अपना रिश्ता बरकरार रखा और साथ निभाती रहीं। मुमताज का कहना है कि मर्दों का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होना कॉमन बात होती है।

ममुताज ने एक इंटरव्यू में अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर खुलकर बात की थी। मुमताज ने कहा था कि उनकी शादी भी कई बार मुश्किल दौर से गुजरी है। उनके पति किसी और महिला के साथ इंवॉल्व हो गए थे। मुमताज ने अपने पति के एक्सट्रा मेरिटल अफेयर की बात को स्वीकारा था। साथ ही उन्होंने कहा कि लेकिन मैंने अपने रिश्ते को छोड़ा नहीं।

पति की तरफदारी करते हुए मुमताज ने कहा था कि एक हादसे की वजह से मैं अपनी शादी को खत्म नहीं कर सकती थी। मेरे पति फर्ल्ट करने वालों में से नहीं थे। वो गुड लुकिंग थे। हां उनसे गलती हो गई थी। उन्हें छोड़ने की बजाय मैंने उनका साथ निभाया था। वहीं एक और इंटरव्यू में मुमताज ने साफ कहा कि मर्दों का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होना कॉमन चीज है। मेरे पति का तो सिर्फ एक ही था। मेरे पति ने मुझे बताया था कि वो यूएस में किसी महिला को पसंद करते थे। लेकिन वो मुझे कभी नहीं छोड़ने वाले हैं। उनकी ईमानदारी के लिए मैं उनकी हमेशा इज्जत करती रहूंगी।

बता दें कि मुमताज ने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनके ससुरालवाले नहीं चाहते थे कि फिल्मों में काम करें । उन्होंने ससुरालवालों की इस ख्वाहिश को पूरा किया। उस वक्त मुमताज हाईएस्ट पेड़ एक्ट्रेसेस में से एक थीं। मुमताज ने कहा था, 'मेरी शादी के वक्त माधवानी फैमिली ने काम करने के लिए मना कर दिया था। मैंने जॉब छोड़कर शादी कर ली थी। उस वक्त मैं हाईएस्ट पेड़ एक्ट्रेस हुआ करती थी। 7.5 लाख रुपये एक फिल्म के लिए चार्ज करती थी। लेकिन उन्होंने कहा तो मैंने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था।

मुमताज ने ये भी माना कि उनकी फैमिली ने उन्हें ये समझाया कि इंडस्ट्री में हीरोइन का करियर ज्यादा लंबा नहीं होता है। एक उम्र के बाद उन्हें मां और आंटी के रोल करने को दिए जाते हैं। मेरे घरवाले मतलबी नहीं थे। वो पैसों के लिए मुझे काम करने के लिए नहीं कहते थे। मैं अपने परिवार का सम्मान करती हूं। उन्होंने उस वक्त मुझे काम करने के लिए फोर्स नहीं किया, जब मैं सबसे ज्यादा कमाती थी।


R Madhavan: आर माधवन ने खोला बड़ा राज, बोले क्यों नहीं करते बालों में कलर?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।