Naagin 7: दिवाली पर नागिन की छोटे पर्दे पर हुई वापसी, प्रोमो देख फैंस के खड़े हुए रोंगटे

Naagin 7: एकता कपूर का शो 'नागिन' एक बार फिर से नए अंदाज में टीवी पर कमबैक करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हाल ही में इस सुपरनैचुरल शो 'नागिन 7' का प्रोमो रिलीज किया गया है।

अपडेटेड Oct 19, 2025 पर 10:31 AM
Story continues below Advertisement
दिवाली पर नागिन की छोटे पर्दे पर हुई वापसी

Naagin 7: छोटे पर्दे का पॉपुलर शो 'नागिन' एक बार फिर से नए अंदाज में दस्तक देने जा रहा है। एकता कपूर का ये सुपनैचुरल टीवी सीरियल 'नागिन 7' इस दिवाली दर्शकों के लिए धमाकेदार एंटरटेनमेंट ला रहा है। मेकर्स ने हाल ही में नए सीजन का प्रोमो रिलीज कर दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

'नागिन' का मुकाबला हर बार की तरह इस बार भी बड़े-बड़े दुश्मनों से होने वाला है। बता दें नागिन इस बार पहले के मुकाबले और भी कहीं ज्यादा ताकवर होगी और अपने दुश्मनों का सामना करेगी। नागिन 7 का लेटेस्ट प्रोमो नागलोक और ड्रैगन वर्ल्ड के बीच होने वाले युद्ध के ईर्दगिर्द दिखेगा।

ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि 'नागिन' का मुकाबला इस बार उसके साथियों नाग और नागिन से नहीं बल्कि ड्रैगन से होता दिखेगा। प्रोमो को देखकर दर्शकों को ये क्लियर हो चुका है कि शो में शानदार VFX भी दिखेगा। शो का सेट काफी ग्रैंड है और बेहतरीन बैकग्राउंड म्यूजिक दर्शकों को पसंद आ रहा है।


शो के प्रोमो में हॉलीवुड स्टाइल एक्शन और वीएफएक्स दिख रहे हैं। नागिन का किरदार दिव्य शक्तियों से भरा हुआ होने वाला है, जो ड्रैकन की आग से भी टक्कर लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है। प्रोमो को देख ये कहना गलत नहीं होगा कि नागिन पहले से भी ज्यादा फियर्स और ग्लैमरस होगी।

वहीं, फैंस का कहना है कि इस बार शो का कॉन्सेप्ट बहुत ही अलग है। प्रोमो को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा- हर जन्म की तरह इस बार भी नागिन वापस आ गई है, लेकिन इस बार उसका सामना ड्रैगन की ताकत से होने वाला है। हालांकि, मेकर्स ने प्रोमो में लीड एक्टर और एक्ट्रेस को रिवील नहीं किया है। लेकिन, फैंस कयास लगा रहे हैं कि प्रियंका चाहर चौधरी और विवियन डीसेना शो में लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।