Priyanka Chahar Choudhary: क्या प्रियंका चाहर चौधरी ने करवाई हैं प्लास्टिक सर्जरी? एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

नागिन 7 के प्रीमियर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो में प्रियंका चाहर चौधरी और नामिक पॉल लीड रोल में नजर आएंगे। प्रीमियर से पहले प्रियंका ने अपने लुक और कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर चल रही अफवाहों पर खुलकर बात की है

अपडेटेड Dec 25, 2025 पर 11:30 PM
Story continues below Advertisement
प्रियंका ने अपने लुक और कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर चल रही अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी

Priyanka Chahar Choudhary: एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन 7 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो का प्रीमियर 27 दिसंबर 2025 को होगा। नागिन 7 में प्रियंका चाहर चौधरी और नामिक पॉल लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं इसके प्रीमियर से पहले प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने लुक और कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर चल रही अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका ने इन अटकलों पर खुलकर बात किया। प्रियंका ने बताया कि दवाइयों के असर से कुछ समय के लिए उनके चेहरे पर सूजन आ गई थी, जिसे लोग गलत तरीके से कॉस्मेटिक बदलाव समझ बैठे।

प्रियंका ने क्या कहा

ETimes से बातचीत में प्रियंका चाहर चौधरी ने कहा, “ये बातें काफी समय से चल रही हैं। मैं पिछले एक साल से दवाइयां ले रही थी और मुझे एंटीबायोटिक्स की बहुत ज्यादा डोज दी गई थी, लेकिन यह बात ज्यादातर लोगों को नहीं पता। इसकी वजह से मेरा वजन कम हो गया था, जबकि चेहरा फूला हुआ लग रहा था, जिसे लोगों ने कुछ और ही समझ लिया। छोटी-मोटी चीजों से मुझे कोई दिक्कत नहीं है। हर किसी को अपना लुक बेहतर बनाने का पूरा हक है और ये पूरी तरह उसकी अपनी पसंद होती है।"


प्रियंका ने आगे कहा, "अगर मैं काजल लगाती हूं या लेंस पहनती हूं, तो लोग मान लेते हैं कि मैंने चेहरे पर कुछ करवाया है। ये मेरा चेहरा है और इसकी अपनी पहचान है। इसमें सिर्फ हल्का-सा टच-अप या मेकअप है, लेकिन फिर भी लोग कुछ न कुछ कह ही देते हैं, जो सही नहीं है।”

ट्रोलिंग पर क्या कहा

प्रियंका चाहर चौधरी ने आगे कहा कि उनके शारीरिक लुक को लेकर होने वाली ट्रोलिंग का उन पर कोई खास असर नहीं पड़ता। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “इसमें समस्या क्या है? ये आपकी अपनी पसंद है और आपका चेहरा है, फैसला भी पूरी तरह आपका ही होता है। किसी को ये अच्छा लगे या बुरा, उससे फर्क नहीं पड़ना चाहिए। फिर लोगों को इस पर टिप्पणी करने या चिंता जताने की जरूरत क्यों महसूस होती है? मैं मानती हूं कि हम पब्लिक फिगर हैं, लेकिन कई बार लोग बहुत असंवेदनशील हो जाते हैं, जो बिल्कुल सही नहीं है। मैं आज भी इसे खेल भावना से लेती हूं, लेकिन बहुत से लोग ऐसे कमेंट्स को संभाल नहीं पाते।”

नागिन 7 में नजर आएंगी

एक्ट्रेस नप्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों नागिन 7 के प्रीमियर की तैयारी में जुटी हुई हैं। एकता कपूर के इस शो में नामिक पॉल और ईशा सिंह भी लीड रोल में नजर आएंगे। नागिन 7 का प्रीमियर 27 दिसंबर से कलर्स टीवी पर होगा और यह शो हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे (IST) टेलीकास्ट किया जाएगा।

Box Office Collection: ओपनिंग डे पर कार्तिक-अनन्या की फिल्म ने की इतनी कमाई, 'धुरंधर' से मिल रही कड़ी टक्कर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।