Matka King: 'मटका किंग' में विजय वर्मा के दमदार अंदाज़ के कायल हुए नागराज मंजुले, बोले-‘दिल से निभाया किरदार...’

Matka King: सीरीज मटका किंग का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस सीरीज के राइटर और डायरेक्टर नागराज पोपटराव मंजुले विजय वर्मा के फैन हो गए हैं। उन्होंने एक्ट्रेस के साथ काम करने का एक्सपीरिएंस शेयर किया है।

अपडेटेड Apr 09, 2026 पर 6:15 PM
Story continues below Advertisement
'मटका किंग' में विजय वर्मा के दमदार अंदाज़ के कायल हुए नागराज मंजुले

Matka King: एक ऐसी दुनिया, जो कभी जी गई थी, और एक ऐसा किरदार, जो गहरी समझ और अनुभव से गढ़ा गया...ये दोनों साथ आते हैं प्राइम वीडियो की, “मटका किंग” में। जैसे-जैसे यह सीरीज़ अपनी रिलीज़ के करीब पहुंच रही है, इसके क्रिएटर, राइटर और डायरेक्टर नागराज पोपटराव मंजुले बताते हैं कि, उन्हें इस कहानी की ओर क्या खींच लाया और उन्होंने बृज भाटी जैसे ईमानदार, समझदार और साहसी किरदार को कैसे गढ़ा। आइए जानते हैं “मटका किंग” के बनने की कहानी।

विजय वर्मा के साथ काम करने और बृज भाटी को गढ़ने पर, नागराज कहते हैं- विजय एक शानदार अभिनेता हैं, और उनकी जो बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद है, वह है अपने किरदार को लेकर उनकी गहरी सोच। वह हर सीन में यह समझने की कोशिश करते हैं कि उनका किरदार ऐसा व्यवहार क्यों कर रहा है। हम अक्सर शूट से पहले बैठकर सीन पर चर्चा करते थे। मैं आमतौर पर थोड़ी गुंजाइश रखता हूं ताकि आखिरी वक्त पर बदलाव किए जा सकें, और विजय के सवाल हमें हमारी सीमाओं से आगे ले जाते थे। इससे हर सीन को बेहतर बनाने में मदद मिली, क्योंकि मटका किंग एक डिटेल्स का खेल है। उन्होंने बहुत धैर्य के साथ काम किया और अपने किरदार में पूरी तरह डूब गए। अब जब आप इसे देखेंगे, तो वह सच में इस सीरीज़ में एक हीरो की तरह नजर आते हैं।

मटका की दुनिया पर अपनी पहली प्रतिक्रिया बताते हुए, नागराज कहते हैं, “ जब आशीष (आर्यन) और अश्विनी (सिडवानी) मेरे पास मटका किंग का आइडिया लेकर आए, तो मेरी पहली प्रतिक्रिया यही थी कि यह मेरे बचपन में बहुत लोकप्रिय था। बाद में जब हम सिद्धार्थ (रॉय कपूर) सर के साथ कहानी की योजना बना रहे थे, तो मुझे लगा कि यह एक दिलचस्प दुनिया है, जिसे मैं बचपन से जानता हूं। इसीलिए मैं इस विचार को लेकर उत्साहित हो गया।”


बृज भाटी के किरदार को समझने पर , उन्होंने कहा, “ मैंने बृज भाटी जैसे कई लोगों को देखा है। जब हम इस किरदार को लिख रहे थे, तो मैंने महसूस किया कि वह एक बेहद समझदार इंसान है, लगभग एक वैज्ञानिक की तरह। उसने एक खेल का आविष्कार किया, और उसे बनाने के लिए साहस चाहिए था। लेकिन उसकी असली ताकत उसकी ईमानदारी है।”

अभय कोराने द्वारा क्रिएट और लिखी गई, और नागराज पोपटराव मंजुले द्वारा क्रिएट, लिखित और निर्देशित इस सीरीज़ में विजय वर्मा, कृतिका कामरा, सई ताम्हणकर, सिद्धार्थ जाधव, भूपेंद्र जदावत और गुलशन ग्रोवर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा भारत जाधव, गिरीश कुलकर्णी, जेमी लीवर, किशोर कदम, साइरस सहूकार, अर्पिता सेठिया, संभाजी तांगड़े, इश्तियाक खान, संजीव जोटंगिया और सिमरन अश्विनी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। मटका किंग का प्रीमियर 17 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव तौर पर होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।