Get App

Nana Patekar News: ₹1.5 करोड़ की कार छोड़ किसानों के लिए खोल दी तिजोरी, नाना पाटेकर की ये कहानी जानकर करेंगे सलाम

Nana Patekar News: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर ने फिल्म जगत को झकझोर दिया है। 75 साल की उम्र में उन्होंने गोवा स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 08, 2026 पर 12:32 PM
Nana Patekar News: ₹1.5 करोड़ की कार छोड़ किसानों के लिए खोल दी तिजोरी, नाना पाटेकर की ये कहानी जानकर करेंगे सलाम
Nana Patekar News: नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे

Nana Patekar News: नाना पाटेकर को पर्दे पर आपने गुस्से में दहाड़ते, दुश्मनों को ललकारते और दमदार संवाद बोलते जरूर देखा होगा। लेकिन असल जिंदगी में उनके व्यक्तित्व का एक दूसरा पहलू भी है। हर जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना...। नाना पाटेकर से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने लिए महंगी कार खरीदने के बजाय किसान परिवारों की मदद को प्राथमिकता दी। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर ने फिल्म जगत समेत पूरे देश को झकझोर दिया है।

75 साल की उम्र में उन्होंने गुरुवार (8 अक्तूबर) तड़के गोवा स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

₹1.5 करोड़ की कार खरीदने का था प्लान

सितंबर 2026 में सामने आई एक रिपोर्ट में लेखक रणबीर पुष्प ने नाना पाटेकर से जुड़ा यह किस्सा शेयर किया था। उनके मुताबिक, नाना करीब 1.5 करोड़ रुपये की लग्जरी कार खरीदने वाले थे। लेकिन किसानों की परेशानियां और आत्महत्या से प्रभावित परिवारों की स्थिति देखकर उन्होंने अपना फैसला बदल दिया। NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, नाना ने कार खरीदने के बजाय उस पैसे को जरूरतमंद किसान परिवारों की मदद में लगाने का फैसला किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें