Get App

Panchayat Season 5: आखिर कब रिलीज होगी 'पंचायत 5'? मेकर्स की इस नई शर्त ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें!

प्राइम वीडियो इंडिया ने सोमवार रात एक नया वीडियो शेयर किया। इसके साथ ही बताया कि बुधवार को इस पॉपुलर कॉमेडी-ड्रामा की रिलीज डेट का ऐलान किया जाएगा।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 18, 2026 पर 10:52 AM
Panchayat Season 5: आखिर कब रिलीज होगी 'पंचायत 5'? मेकर्स की इस नई शर्त ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें!

Panchayat Season 5: 'पंचायत' के नए सीजन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। प्राइम वीडियो ने सोमवार रात एक नया वीडियो शेयर किया। इसके साथ लिखा, "आपने इज्जत दी, अब हम सीजन 5 की रिलीज डेट देंगे।" इससे पता चलता है कि 18 नवंबर, बुधवार को नए सीजन की रिलीज डेट बताई जा सकती है।

इससे पहले मेकर्स ने बताया था कि 'पंचायत 5' साल 2026 में रिलीज नहीं होगा। इसके लिए उन्होंने बनराकस का किरदार निभाने वाले दुर्गेश कुमार की तस्वीर शेयर की थी। इस पोस्ट में मजाकिया अंदाज में बताया गया था कि नया सीजन इस साल नहीं आएगा और अभी इंतजार करना होगा।

चौथे सीजन के बाद क्या होगी कहानी?

'पंचायत 4' का अंत फुलेरा की राजनीति में बड़े बदलाव के साथ हुआ था। चुनाव में मंजू देवी हार गई थीं और क्रांति देवी नई प्रधान बन गई थीं। अब नए सीजन में दिखाया जाएगा कि इस बदलाव का अभिषेक त्रिपाठी की जिंदगी और काम पर क्या असर पड़ता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें