Get App

Silver price Today: चांदी हुई और भी सस्ती, क्या और आएगा दबाव, मुंबई, दिल्ली, पटना समेत अपने शहर में जानें कीमत

Silver price Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 3.43% लुढ़ककर यानी 5821 रुपये गिरकर 1,63,881 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,69,702 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Nov 18, 2026 पर 10:29 AM
Silver price Today: चांदी हुई और भी सस्ती,  क्या और आएगा दबाव,  मुंबई, दिल्ली, पटना समेत अपने शहर में जानें कीमत
Silver price Today: चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। कमजोर वैश्विक संकेतों और रुपये की मजबूती ने शादियों के सीजन में चांदी खरीदना और सस्ता कर दिया है।

Silver price Today: चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। कमजोर वैश्विक संकेतों और रुपये की मजबूती ने शादियों के सीजन में चांदी खरीदना और सस्ता कर दिया है। इसकी चमक एक दिन की स्थिरता के बाद आज फिसल गई। आज की गिरावट के साथ 1 किलो चांदी 10 दिनों में ₹15100 टूट चुकी है।  फिलहाल दिल्ली में एक किलो चांदी ₹ 1,85,000 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है।

वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 3.43% लुढ़ककर यानी 5821 रुपये गिरकर 1,63,881 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,69,702 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 1,64,700 रुपये किलो हो गई। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में 45.89 डॉलर प्रति औंस हो गई।

गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक 18 नवंबर को अन्य शहरों में चांदी का ताजा भाव इस प्रकार है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें