Thamma: अपनी बेमिसाल अभिनय क्षमता और सच्चाई भरे प्रदर्शन के लिए मशहूर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने ‘थामा’ के ज़रिए कॉमेडी-हॉरर यूनिवर्स में शानदार एंट्री की है। उनका किरदार यक्षासन इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। अपनी गहराई, बुद्धिमत्ता और स्क्रीन प्रेज़ेंस के अनोखे संगम से उन्होंने दर्शकों के दिल जीत लिए हैं। इस फिल्म के साथ नवाज़ुद्दीन ने एक बार फिर साबित किया है कि बहुमुखी प्रतिभा का मतलब क्या होता है। जिस आत्मविश्वास और प्रभाव के साथ वे परदे पर छा जाते हैं, वह याद दिलाता है कि क्यों उन्हें भारतीय सिनेमा का सच्चा लीजेंड कहा जाता है।
आलोचकों और दर्शकों, दोनों से ‘थामा’ को ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। नवाज़ुद्दीन का यह प्रदर्शन उनके पारंपरिक गंभीर किरदारों से एक ताज़गी भरा बदलाव माना जा रहा है, जो यह दिखाता है कि कोई भी जॉनर उनके लिए मुश्किल नहीं है।
अभिनेता ने दर्शकों के अपार स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए बड़ी बात कही है।
एक्टर ने कहा कि मैं बहुत ग्रेटफुल हूं कि लोग ‘थामा’ में मेरे किरदार यक्षासन को इतना पसंद कर रहे हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैं बस अपना काम करता हूं… और जब ऑडियंस उसे सराहती है, तो बहुत खुशी होती है। ये सपोर्ट मुझे और मेहनत करने की प्रेरणा देता है, और मैं हर रोल में अपना बेस्ट देना चाहता हूं।”
टीम के साथ अपने अनुभव को याद करते हुए उन्होंने आगे कहा-इस सफर में मैं दिल से धन्यवाद कहना चाहता हूं डायरेक्टर आदित्य सर्पोत्तर जी का। साथ ही मेरा शुक्रिया है प्रोड्यूसर्स दिनेश विजन जी और अमर कौशिक जी का — आप सबने इस कहानी को ज़िंदा कर दिया। और सबसे बड़ा धन्यवाद आप सभी दर्शकों को, आपके प्यार के बिना यह संभव नहीं होता।”
‘थम्मा’ के साथ नवाज़ुद्दीन ने एक बार फिर साबित किया है कि जिस भी फ्रेम में वे दिखाई देते हैं, उसमें गहराई, आकर्षण और अद्भुत नियंत्रण होता है। कॉमेडी-हॉरर की इस नई दुनिया में उनका सहज प्रवेश न केवल उनके करियर का एक और मील का पत्थर है, बल्कि इस बात की भी याद दिलाता है कि क्यों वे भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक माने जाते हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।