Neena Gupta: नीना गुप्ता ने हाल ही में 66 साल की उम्र में अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर अपने खास मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी। दिग्गज अभिनेत्री ने इन अटकलों को खारिज करते हुए मजाक में कहा कि अगर ये अफवाहें सच हैं तो ये 'बधाई हो' का रियल लाइफ वर्जन होगा। सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा अभिनेत्री के प्रेग्रनेंट होने की अटकलों के बाद ये चर्चा शुरू हुई। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नीना ने स्पष्ट किया कि इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है। बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे बस यही चाहिए था, एक रियल लाइफ बधाई हो।"
नीना गुप्ता ने साफ करते हुए कहा कि वह प्रेग्रनेंट नहीं हैं और बताया कि यह गलतफहमी कैसे शुरू हुई। उन्होंने कहा, “बधाई हो जैसी कोई बात नहीं है। मैं प्रेग्रनेंट नहीं हूं। सच तो यह है कि साड़ी का कपड़ा मोटा था, जिसकी वजह से मैं कार्यक्रम में थोड़ी मोटी लग रही थी। नीना की बातों से उनके जीवन के एक बिल्कुल अलग अध्याय की याद भी आती है — जब दशकों वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंसी के दौर से गुजरीं।
नीना गुप्ता की एक बेटी हैं, मसाबा गुप्ता, जो अब एक फैशन डिजाइनर और अभिनेत्री हैं। 1989 में, नीना को पता चला कि वह वेस्ट इंडीज क्रिकेट के दिग्गज विवियन रिचर्ड्स के साथ अपने रिश्ते के दौरान गर्भवती थीं। उस समय दोनों शादीशुदा नहीं थे।
प्रग्नेंसी जारी रखने और बच्चे को अकेले पालने का फैसला एक साहसिक निर्णय था, खासकर उस दौर में। पिछले कुछ सालों में, नीना ने अपने जीवन के उस दौर के बारे में खुलकर बात की है, जिसमें एक अकेली मां के रूप में बच्चे को पालने की भावनात्मक और व्यावहारिक चुनौतियां भी शामिल हैं।
'मसाबा मसाबा' सीरियल के प्रमोशन के दौरान हुई एक बातचीत में नीना ने अपने पुराने रिश्तों और रिचर्ड्स के साथ अपने संबंधों के बारे में खुलकर बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कभी अपने अतीत के लोगों के प्रति कोई नाराजगी महसूस हुई, तो उन्होंने मन में बैर रखने की बात को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि जब आप किसी से प्यार करते हैं, तो नफरत कैसे कर सकते हैं? आप जी नहीं सकते, साथ नहीं रह सकते। मैं अपने पूर्व बॉयफ्रेंड से नफरत नहीं करती। मैं अपने पूर्व पति से नफरत नहीं करती। मुझे नफरत क्यों करनी चाहिए?"
उन्होंने विवियन रिचर्ड्स के साथ अपने रिश्ते के बारे में पूछे गए सवालों का भी जवाब दिया। “अगर कोई मुझे इतना बुरा लगता है तो मैं बच्चा उससे पैदा करूंगी क्यों? मैं पागल हूं क्या? नीना गुप्ता ने अपनी ऑटोबायोगेरफी में 'सच कहूं तो' में इस दौर के बारे में भी लिखा है, जहां उन्होंने गर्भावस्था के बाद अपने आसपास के कई लोगों से मिली सलाह को याद किया है।
उन्होंने लिखा- “कुछ लोगों ने मुझे गर्भपात कराने की सलाह दी। दूसरों ने एकल माता-पिता होने के खतरों के बारे में आगाह किया। मैंने सबकी बात धैर्य से सुनी। मुझे पता है कि वे सभी बहुत चिंतित थे। लेकिन जब मैं घर वापस आई और अकेली थी, तो मैंने खुद से पूछा तुम क्या सोचती हो? इससे तुम्हें कैसा महसूस होता है? जवाब था मैं खुशी से झूम उठी। कई सालों से नीना गुप्ता अकेले मसाबा की परवरिश करते हुए काम और मातृत्व के बीच संतुलन बनाने के बारे में बात करती रही हैं।