Get App

Neena Gupta: मर्दों को स्ट्रॉन्ग वुमन पसंद नहीं होती हैं..., नीना गुप्ता ने एक बार फिर पुरुषों की सोच पर उठाए सवाल

Neena Gupta: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता अक्सर महिलाओं के लिए पुरुषों की सोच पर सवाल उठाती नजर आती है। एक बार फिर उन्होंने वुमन पावर को लेकर बड़ी बात कही है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 09, 2026 पर 11:58 AM
Neena Gupta:  मर्दों को स्ट्रॉन्ग वुमन पसंद नहीं होती हैं..., नीना गुप्ता ने एक बार फिर पुरुषों की सोच पर उठाए सवाल
मर्दों को स्ट्रॉन्ग वुमन पसंद नहीं होती हैं...

Neena Gupta: नीना गुप्ता अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और सामाजिक मुद्दों को लेकर खुलकर बात करती आई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने समाज में महिलाओं की हालत पर बड़ा कमेंट किया है। उनके मुताबिक मर्दों को आजाद और मजबूत महिलाएं रास नहीं आती हैं। इस दौरान नीना ने खुलासा किया है कि उनकी एक शख्स से इंगेजमेंट हुई थी, जो बाद में कैंसिल हो गई थी।

ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से बात करते हुए नीना गुप्ता बोलीं- 'इंपावर महिलाएं मैरिज मैटेरियल नहीं होती हैं। ज्यादातर मर्दों को स्ट्रॉन्ग महिलाएं पसंद नहीं आतीं हैं। उन्हें वहीं रोती धोती बेबस महिलाएं पसंद होती हैं। उन्हें मजबूत महिलाएं, या वो महिलाएं जो अपने विचार खुलकर सबके सामने रखती हैं, काम करती हैं, अपने करियर के लिए पेशनेवल होती हैं, उनसे नफरत करते हैं। वो महिलाओं पर अपना हक रखना चाहते हैं।

नीना गुप्ता यहीं नहीं रुकी। उन्होंने आगे कहा कि 'मैं सामान्य तौर पर ये बात बोल रही हूं। पर सभी पर ये बात लागू नहीं होती है। लेकिन ये भी सच है कि हमारी 95 फीसद आबादी ऐसी है। मैं ये बात कोई कॉन्ट्रोवर्सी करने के लिए नहीं कह रही हूं, बल्कि ये मैंने अपने घर और समाज में खुद देखा और महसूस किया है। मेरी सगाई एक ऐसे लड़के से हुई थी, जिसने आखिरी समय में मुझे छोड़ दिया था।

मेरे मन में तो बच्चे करने की उम्मीद थी और अंगूठी की रस्म हो गई थी। मैं अपने कपड़े और गहने खरीदने दिल्ली पहुंच गई थी। अचानक मुझे उसने फोन किया और कहा कि हमारी शादी अभी नहीं हो रही है। मैंने पूछा क्या हुआ, तो उसने कहा कि उसे साइनस का ऑपरेशन करवाना पड़ रहा है। वो ये शादी नहीं कर सकता है।

नीना ने कहा- 'आज तक मुझे नहीं पता कि वो रिश्ता क्यों टूटा था। मैं उसके पेरेंट्स से पूछती रही कि बात क्या है, लेकिन उन्होंने मुझे कभी नहीं बताया कि शादी क्यों तोड़ी गई थी। फिर वो लगभग छह महीने बाद वापस आया और कहा कि वो मुझसे शादी करेगा। मैंने उससे मुंह पर कहा कि दफा हो जाओ। अब मैं तुमसे शादी नहीं करूंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें