नेहा धूपिया रियलिटी शोज एमटीवी रोडीज के बारे में खुलकर बात की है। हाल ही में एक्ट्रेस ने ऑफ-स्क्रीन गैंग लीडर्स के बीच के रिश्ते के बारे में बात की है। नेहा धूपिया ने बताया रोडीज में भले ही ऑन-स्क्रीन गैंग लीडर्स के बीच तीखी बहस और टकराव दिखता हो, लेकिन कैमरे के पीछे सभी के रिश्ते काफी दोस्ताना होते हैं। नेहा के बताया, गेम के दौरान इमोशंस बहुत हाई होते हैं, लेकिन शूट खत्म होते ही माहौल जल्दी ही सामान्य हो जाता है। किसी से भी किसी तरह की दुश्मनी नहीं रहती है।
रोडीज का रोडीज XX: डबल क्रॉस काफी खास रहा। इस सीजन में नेहा धूपिया ने दोबारा गैंग लीडर के तौर पर वापसी की। साथ ही रणविजय सिंह भी शो में लौट आए, जो कुछ समय से रोडीज से दूर थे।
स्क्रीन स्पॉटलाइट को दिए एक इंटरव्यू में नेहा धूपिया ने MTV रोडीज में साथी गैंग लीडर्स के बारे में खुलकर बात की है। एक्ट्रेस ने गैंग लीडर्स प्रिंस नरूला, रिया चक्रवर्ती और नए गैंग लीडर एल्विश यादव के साथ काम करने को लेकर बात की है। नेहा ने आगे बताया कि प्रिंस नरूला को वह पहले से जानती थीं क्योंकि वे पहले भी उनके साथ काम कर चुकी हैं। नेहा के मुताबिक, जब वह दोबारा शो में लौटीं, तब प्रिंस नरूला और रिया चक्रवर्ती पहले से ही शो का हिस्सा थे, जबकि एल्विश यादव की एंट्री गैंग लीडर्स की टीम में एक अनपेक्षित लेकिन दिलचस्प जोड़ के तौर पर हुई। शो में दोबारा आने के सवाल पर नेहा ने कहा, “सब ठीक था, मैं रिया को पहले से सोशल तौर पर जानती हूं।”
एल्विश के साथ काम पर क्या कहा
नेहा धूपिया ने एल्विश यादव को लेकर बताया कि शुरुआत में वह उनके बारे में ज्यादा नहीं जानती थीं। लेकिन जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा, उन्होंने एल्विश की पर्सनैलिटी को बेहतर तरीके से समझा। नेहा ने कहा कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि वह एल्विश के साथ अलायंस बनाएंगी, लेकिन ऐसा हुआ और यह अनुभव उनके लिए काफी पॉजिटिव और मजेदार रहा। उन्होंने साफ किया कि MTV रोडीज में बनने वाले अलायंस और टकराव अपने आप होते हैं, इन्हें पहले से प्लान नहीं किया जाता।
नेहा धूपिया ने बताया कि शो में सभी गैंग लीडर्स, खुद वह भी, काफी कॉम्पिटिटिव होते हैं। शूटिंग के दौरान भावनाएं अक्सर बहुत तेज होती हैं, लेकिन जैसे ही शूट खत्म होता है, माहौल जल्दी शांत हो जाता है। नेहा के मुताबिक, कैमरे बंद होने के बाद ज्यादातर दिनों में सभी गैंग लीडर्स आपस में मिलनसार और दोस्ताना हो जाते हैं।
इस वेब सीरीज में आई थी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो नेहा धूपिया हाल ही में परफेक्ट फैमिली में एक थेरेपिस्ट के रोल में नजर आई थीं। इसके बाद वह सिंगल पापा में एक एडॉप्शन एजेंसी ऑफिसर के किरदार में दिखाई दीं। इन दोनों प्रोजेक्ट्स में नेहा ने अलग-अलग तरह के रोल निभाकर अपनी एक्टिंग की अच्छी रेंज दिखायी है।