Neha Kakkar: सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ को अपने नए सिंगल 'कैंडी शॉप' की रिलीज़ के बाद ऑनलाइन आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। गाने को काफी व्यूज मिले हैं, इसके बावजूद, इस गाने के बोल, डांस और के-पॉप की की नकल करने को लेकर खूब बुराई हो रही है।
गाने के रिलीज़ होने के कुछ ही समय बाद, वीडियो के कुछ क्लिप वायरल हो गए, जिससे सोशल मीडिया पर काफी अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिलीं। कई दर्शकों ने डांस को बनावटी और अशलील बताया, जबकि कुछ ने गाने को मजेदार कहा। कुछ ने इस जोड़ी पर के-पॉप की नकल करने की बात कही, जबकि वे के पॉप की बारीकियों को पकड़ने में नाकाम रहे।
एक यूजर ने कमेंट किया, “जब आप खबरों में नहीं होते हैं, तो आप जबरदस्ती के हुक, घटिया बोल और अशलीलता का सहारा लेते हैं।” एक अन्य ने कहा गया, “स्टाइल और वाइब के-पॉप दिखाने की एक घटिया कोशिश लगती है—कागज़ पर तो प्यारा और बोल्ड लगता है, लेकिन देखने में शर्मनाक और अश्लील है। टोनी कक्कड़ द्वारा लिखे गए इस गाने के बोल और इसके निर्माण पर विशेष रूप से सवाल उठाए गए हैं, जिससे इसकी क्रिएटवीटी को लेकर चर्चाएं तेज़ हो गई हैं।
यह विवाद यहीं तक ही सीमित नहीं है, कुछ दर्शक 'कैंडी शॉप' के ज़रिए युवा दर्शकों को दिए जाने वाले मैसेज पर सवाल उठा रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, "जब आपकी बेटी में सुषमा स्वराज जी, निर्मला सीतारमण जी जैसी प्रतिभा हो... तो उसे नेहा कक्कड़ जैसा बनने की 'इजाज़त', 'प्रेरणा' या 'प्रोत्साहन' न दें।" एक अन्य ने कहा, "सोनी टीवी को जवाब देना चाहिए कि नेहा कक्कड़ को इतने सालों तक इंडियन आइडल में जज के तौर पर क्यों रखा गया! एक जज को युवा प्रतिभाओं के लिए आदर्श होना चाहिए, और नेहा कक्कड़ का रवैया निंदनीय है।"
यह पहली बार नहीं है जब नेहा कक्कड़ को अपने गाने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है। चार्टबस्टर गानों की लंबी सूची और सफल करियर के बावजूद, उन्हें अक्सर ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है, खासकर उन गानों के लिए जिन्हें घिसा-पिटा माना जाता है।
फिलहाल, नेहा कक्कड़ ने 'कैंडी शॉप' को लेकर हो रही आलोचना पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। जहां लोग गाने के बोल और विज़ुअल को बुरा बता रहे हैं, वहीं कई प्रशंसकों ने उनका बचाव करते हुए उनकी एनर्जी की प्रशंसा की है।