Allu Arjun की फिल्म ‘AA22XA6’ पर Netflix ने लगाया सबसे बड़ा दांव, ₹600 करोड़ की होगी रिकॉर्ड तोड़ डील!

Allu Arjun: पुष्पा 2 के तूफान के बाद अल्लू अर्जुन का जलवा थमने का नाम नहीं ले रहा। उनकी अगली मेगा फिल्म AA22xA6 के लिए नेटफ्लिक्स ने डिजिटल राइट्स के लिए ₹600 करोड़ की धांसू डील ऑफर की है।

अपडेटेड Dec 30, 2025 पर 3:41 PM
Story continues below Advertisement

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘AA22XA6’ ने रिलीज से पहले ही इतिहास रच दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के डिजिटल राइट्स Netflix ने करीब ₹600 करोड़ में खरीद लिए हैं। यह डील भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी OTT डील्स में से एक मानी जा रही है, जिसने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।

अल्लू अर्जुन का स्टारडम लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ‘पुष्पा: द राइज’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद से ही उनके प्रोजेक्ट्स पर दर्शकों और ट्रेड एनालिस्ट्स की नजर रहती है। अब ‘AA22XA6’ को लेकर उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनी है और इसमें हाई-ऑक्टेन एक्शन, ड्रामा और अर्जुन का करिश्माई अंदाज देखने को मिलेगा।

दक्षिण के ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर अतली (जवान फेम) की इस ग्रैंड एक्शन एंटरटेनर में अल्लू अर्जुन डबल रोल कर रहे हैं, जो फैंस को दीवाना बना रहा है। बताया जा रहा है कि फिल्म में हॉलीवुड लेवल का VFX इस्तेमाल हुआ है। टॉप इंटरनेशनल टेक्नीशियन्स भी काम कर रहे है। इस फिल्म की कास्टिंग की बात करें तो दीपिका पादुकोण पहली बार अल्लू अर्जुन के साथ काम करेगी साथ ही मृणाल ठाकुर, जान्हवी कपूर भी दिखने वाली हैं।


Netflix की यह डील सिर्फ एक बिजनेस मूव नहीं, बल्कि दर्शकों के बदलते रुझान का भी सबूत है। आज के समय में OTT प्लेटफॉर्म्स बड़े बजट की फिल्मों को सीधे अपने प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए तैयार हैं, ताकि ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंच बनाई जा सके। अल्लू अर्जुन की पैन-इंडिया फैन फॉलोइंग और उनकी फिल्मों की इंटरनेशनल अपील को देखते हुए यह निवेश Netflix के लिए एक मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।

फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि यह डील आने वाले समय में OTT और सिनेमा के रिश्तों को नया आयाम देगी। जहां पहले डिजिटल राइट्स को सेकेंडरी माना जाता था, वहीं अब यह फिल्मों की कमाई और पहुंच का सबसे बड़ा जरिया बनते जा रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।