जी स्टूडियोज और भंसाली प्रोडक्शंस की मोस्ट अवेटेड रोमांटिक फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ का नया गाना ‘वजह बेवजह’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फ्रेश ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इस ट्रैक में इतनी सच्ची लग रही है कि दर्शक वैलेंटाइन वीक के इस खास मौके पर इसे बार-बार लूप पर चला रहे हैं। गाने के सॉफ्ट विजुअल्स और इमोशनल लिरिक्स प्यार के उस खालीपन को बयां करते हैं, जो किसी अपने की कमी से पैदा होता है इंतजार की वो तड़प, जो दिल को छू जाती है।
ट्रेलर के बाद यह गाना फिल्म की यूनिक लव स्टोरी को और गहरा बनाता है। मृणाल और सिद्धांत के किरदारों के बीच नॉस्टैल्जिक पल वो पुरानी यादें, हाथों का स्पर्श, आंखों की चुपके-चुपके बातें प्यार को रियल और रिलेटेबल दिखाते हैं। थोड़ा उलझा, थोड़ा मुश्किल, लेकिन पूरी तरह असली। ट्रैक की सोलफुल मेलोडी श्रेयस पुराणिक की कंपोजिशन, कुमार के हृदयस्पर्शी बोलों और विशाल मिश्रा की जादुई आवाज से सजा है। सॉफ्ट धुन और इमोशनल स्टोरीटेलिंग इसे लव सीजन की परफेक्ट बैकग्राउंड म्यूजिक बना देती है। दर्शकों ने कमेंट्स में लिखा, "ये गाना सुनकर पुरानी यादें ताजा हो गईं, क्या कमबैक है।"
वैलेंटाइन वीक में यह फिल्म और गाना परफेक्ट ट्रीट साबित हो रहे हैं। फैंस ट्रेलर और ‘वजह बेवजह’ को देख-देखकर बेकरार हैं, क्योंकि यह प्यार को उसके सबसे शुद्ध रूप में सेलिब्रेट करता है। मृणाल की सादगी और सिद्धांत का चार्म मिलकर एक नई रोमांटिक जोड़ी बना रहे हैं।
दो दीवाने सहर में का निर्देशन रवि उदयावर ने किया है। फिल्म में मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी के अलावा इला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयशा रजा, संदीपा धर और अचिंत कौर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भारत कुमार रंगा ने रवि उदयावर फिल्म्स के सहयोग से प्रोड्यूस किया है।
यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। वैलेंटाइन वीक के दौरान रिलीज़ होने वाली यह फिल्म दर्शकों के लिए एक भावनात्मक और रोमांटिक सिनेमैटिक अनुभव साबित हो सकती है।