तीसरे हफ्ते में थलीवा की फिल्म की रफ्तार पड़ी धीमी रजनीकांत की फिल्म Jailer 2 ने वर्ल्डवाइड 800 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर नया इतिहास रच दिया है, लेकिन वीकडेज में फिल्म की पकड़ ढीली पड़ने लगी है। 19वें दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में करीब 70% की बड़ी गिरावट देखने को मिली है।
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, नेल्सन दिलीपकुमार की इस एक्शन ड्रामा ने अपने तीसरे मंडे को इंडिया में महज 3.40 से 3.41 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे एक दिन पहले संडे को फिल्म ने 11.20 करोड़ रुपये बटोरे थे। मंडे टेस्ट में फिल्म पास नहीं हो पाई।
812 करोड़ पार, फिर भी सबसे बड़ी तमिल फिल्म
फिल्म का टोटल बिजनेस कुछ ऐसा है:
Sacnilk के डेटा के मुताबिक, 19वें दिन फिल्म के लगभग 7,995 से 8,000 शोज चले और सिर्फ 3.03 लाख टिकट बिके। ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 13.2% रही। अब तक इंडिया में फिल्म के 3.12 करोड़ फुटफॉल्स हो चुके हैं।
भाषा के हिसाब से देखें तो आज भी तमिल ऑडियंस ने ही फिल्म को संभाला है। तमिल में 2.20 करोड़, हिंदी डब में 60 लाख और तेलुगू में 43 लाख की कमाई हुई। तमिलनाडु ने अकेले ग्रॉस में 1.70 करोड़ का योगदान दिया। 15 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म का तीसरा हफ्ता अब तक 29.80 करोड़ का रहा है। अब देखना है कि क्या फिल्म 850 करोड़ के क्लब तक पहुंच पाएगी।