आंसूओं को छुपाते हुए एयरपोर्ट परेशान नजर आईं Nora Fatehi, पैपराजी को इग्नोर करती आई नजर

Nora Fatehi crying: नोरा फतेही का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह मुंबई एयरपोर्ट पर रोते हुए दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने इस दौरान पैपराजी को पूरी तरह से इग्नोर किया है।

अपडेटेड Jul 07, 2025 पर 11:35 AM
Story continues below Advertisement

Nora Fatehi crying: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस नोरा फतेही के रोने वाले वीडियो ने हर किसी को चौंका दिया। इसे देखने के बाद फैंस को उनकी चिंता सताने लगी है। दरअसल, पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में नोरा फतेही को मुंबई एयरपोर्ट पर रोते हुए दिक रही हैं। इस दौरान उन्होंने काला आउटफिट कैरी किया हुआ था। साथ ही में काला चश्मा लगाया हुआ है। वहीं आगे एक फैन जब एक्ट्रेस के साथ सेल्फी लेने के लिए आता है तो उनके बॉडीगार्ड उसे धक्का देकर दूर कर देता है। वीडियो सामने आते ही फैंस ने भी रिएक्शन देना शुरु स्टार्ट कर दिया है। वहीं अब एक्ट्रेस ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपने दिल का दर्द फैंस को बंया किया है।

नोरा एयरपोर्ट में एंट्री कर रही थी, तो एक प्रशंसक ने उन्हें देखा और उसके साथ एक तस्वीर क्लिक कराने का प्यास करता हुआ दिखा। उसके ठीक पीछे मौजूद उसके बॉडीगार्ड ने लड़के को कंधे से पकड़ लिया और उसे दूर कर दिया। फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद नोरा की स्थिति के कारण गार्ड ने ऐसा किया होगा। हालांकि अभी तक ये खुलासा नहीं हुआ कि नोरा के रोने किस कारण रही थीं।


एयरपोर्ट पर स्पॉट होने से पहले नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टी पोस्ट शेयर कर सनसनी मचा दी थी। इसमें अरबी भाषा में लिखा था, इन्ना लिलाही वा इलायही राजी उन। इसका अर्थ होता है, "वास्तव में हम अल्लाह के हैं और वास्तव में हम उसी के पास वापस लौट जाएंगे।" यह वाक्यांश पारंपरिक रूप से मुसलमानों द्वारा किसी के निधन होने की खबर सुनने पर कहा जाता है, जो यह दर्शाता है कि वह किसी प्रियजन की मृत्यु के कारण शोक शोक में हैं।

नोरा फतेही टोरंटो में पली बड़ी हुई हैं। उनके मोरक्को के माता-पिता ने उन्हें शिक्षा दिलाई। उन्होंने 'रोअर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन' (2014) से बॉलीवुड में हेब्यू किया था। वहीं हिंदी, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में दिलबर, ओसाकी साकी, कमरिया और गर्मी जैसे हिट ट्रैक देकर लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। अपने शानदार डांस परफॉर्मेंस की बदौलत आज वह घर-घर में मशहूर हो गईं है। एक डांसर जिसने ऑनलाइन ट्यूटोरियल देखकर बेली डांस सीखा, वह बिग बॉस 9 और झलक दिखला जा जैसे रियलिटी शो में भी जलवा दिखा चुकी है। वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही को पिछली बार नेटफ्लिक्स की सीरीज द रॉयल्स में देखा गया था, जिसमें ईशान खट्टर, भूमि पेडनेकर, साक्षी तंवर, चंकी पांडे और जीनत अमान के साथ वह नजर आईं थी।

मां बनने वाली हैं Ankita Lokhande? कपल ने प्रेग्नेंसी रूमर्स पर फैमली को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Moneycontrol Hindi News

Moneycontrol Hindi News

First Published: Jul 07, 2025 11:35 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।