Nora Fatehi Health Update: मुंबई में नोरा फतेही का हुआ एक्सीटेंड, एक्ट्रेस ने दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोलीं- मैं जिंदा हूं...

Nora Fatehi Health Update: नोरा फतेही ने अपना हेल्थ अपडेट फैंस के साथ शेयर कर दिया है। उन्होंने इंस्टास्टोरी पर वीडियो शेयर करके बताया कि अब वह कैसी हैं...

अपडेटेड Dec 21, 2025 पर 10:27 AM
Story continues below Advertisement
मुंबई में नोरा फतेही का हुआ एक्सीटेंड

Nora Fatehi Health Update: कार दुर्घटना में मामूली चोटें लगने के कुछ ही घंटों बाद, अभिनेत्री नोरा फतेही ने मुंबई में डीजे डेविड गुएटा के साथ मंच पर परफॉम किया। बाद में सोशल मीडिया पर उन्होंने इस घटना के बारे में बताया और इसे अपनी लाइफ के सबसे दर्दनाक पलों में से एक बताया।

एक्ट्रेस ने बताया कि टक्कर के दौरान उसका सिर कार की खिड़की से टकरा गया और उन्हें फिलहाल दर्द हो रहा है, लेकिन नोरा ने यह भी कहा कि वह जिंदा रहने के लिए भगवान का शुक्र गुजार करती हैं।

शनिवार दोपहर मुंबई में नोरा का कार एक्सीडेंट हो गया था। इसके बावजूद वह उसी दिन बाद में डेविड गुएटा के साथ स्टेज पर शामिल हुईं। नोरा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कई छोटे वीडियो शेयर किए, जिनमें उन्होंने घटना के बारे में जानकारी दी। वीडियो में उन्होंने दावा किया कि एक नशे में धुत ड्राइवर ने उनकी कार को टक्कर मार दी।


नोरा ने कहा, “दोस्तों, मैं आप सबको बताना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं। हां, आज दोपहर मेरा एक बहुत गंभीर कार एक्सीडेंट हो गया। नशे में गाड़ी चला रहे एक व्यक्ति ने मेरी कार को टक्कर मार दी और दुर्भाग्य से टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि मैं कार के दूसरी तरफ जा गिरी। मेरा सिर खिड़की से टकरा गया।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं ज़िंदा हूं और ठीक हूं। कुछ मामूली चोटों, सूजन और हल्के से सिर में चोट के अलावा, मैं ठीक हूं। इसके लिए मैं शुक्रगुज़ार हूं। यह बहुत बुरा हो सकता था, लेकिन मैं यह कहने आई हूं कि शराब पीकर गाड़ी क्यों नहीं चलानी चाहिए। मुझे तो शराब से ही नफ़रत है।”

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, नोरा ने शराब और नशीले पदार्थों के सेवन पर अपने विचार भी व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि उन्हें शराब, ड्रग्स या ऐसी कोई भी चीज़ जो किसी व्यक्ति की मानसिक स्थिति या सतर्कता को प्रभावित करती है, कभी पसंद नहीं आई।

उन्होंने कहा “सच कहूं तो, मुझे शराब या ड्रग्स, गांजा, या ऐसी कोई भी चीज़ जो दिमाग को बदल दे, कभी पसंद नहीं आई… मैं न तो इसे बढ़ावा देती हूं और न ही इसके आसपास रहना पसंद करती हूं… शराब पीकर गाड़ी नहीं चलानी चाहिए। यह 2025 है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि इस बारे में भी बात हो रही है।

नोरा ने आगे कहा कि “मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा कि दोपहर 3 बजे ऐसी घटना घट सकती है। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि कोई नशे में गाड़ी चलाकर लोगों को खतरे में डाल सकता है। खैर, मैं सबको बताना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं। मुझे कुछ समय तक दर्द रहेगा, लेकिन शुक्र है कि मैं ज़िंदा हूं।”

नोरा मुंबई में डीजे डेविड गुएटा के कॉन्सर्ट में जा रही थीं तभी यह हादसा हुआ था। मुंबई पुलिस के अनुसार, एक नशे में धुत ड्राइवर ने अपनी कार उनकी गाड़ी से टकरा दी, लेकिन उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर है।

मुंबई पुलिस ने बताया, “उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई। नशे में धुत ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।” पुलिस ने नशे में धुत ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और नशे में गाड़ी चलाने से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।