Nora Fatehi: नोरा फतेही पर कसा शिकंजा! NCW का आखिरी नोटिस, संजय दत्त भी लपेटे में

Nora Fatehi: राष्ट्रीय महिला आयोग ने ‘सरके चुनर तेरी’ विवाद में Nora Fatehi को आखिरी मौका देते हुए 27 अप्रैल को खुद पेश होने के लिए समन भेजा है। वहीं, संजय दत्त को भी 8 अप्रैल को आयोग के सामने उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है

अपडेटेड Apr 07, 2026 पर 12:54 PM
सुनवाई के दौरान गीतकार और फिल्म से जुड़े लोगों ने लिखित माफी मांगी।

नोरा फतेही इन दिनों एक बड़े विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। कन्नड़ फिल्म KD: The Devil के गाने ‘सरके चुनर तेरी’ पर उठे सवाल लगातार गहराते जा रहे हैं और मामला अब सिर्फ सोशल मीडिया बहस तक सीमित नहीं रहा। इस विवाद ने कानूनी रूप ले लिया है, जिससे एक्ट्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। गाने के बोलों को लेकर उठे विवादों ने इसे चर्चा का केंद्र बना दिया है।

जहां एक ओर दर्शकों और सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना हो रही है, वहीं दूसरी ओर संबंधित संस्थाएं भी इस पर सख्त रुख अपनाती दिख रही हैं। ऐसे में ये मामला अब एक बड़े विवाद के रूप में सामने आ चुका है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

NCW का आखिरी अल्टीमेटम


नेशनल कमिशन फॉर वुमन (NCW) ने नोरा को 27 अप्रैल को खुद पेश होने का अंतिम मौका दिया है। इससे पहले हुई सुनवाई में उनके वकील पहुंचे थे, लेकिन आयोग ने इसे स्वीकार नहीं किया और साफ कहा कि एक्ट्रेस को खुद सामने आना होगा।

आयोग की सख्त नाराजगी

NCW की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर  ने गाने के बोलों को महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बताया। उन्होंने दो टूक कहा कि क्रिएटिविटी के नाम पर ऐसी चीजों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मेकर्स ने मानी गलती

सुनवाई के दौरान गीतकार और फिल्म से जुड़े लोगों ने लिखित माफी मांगी। उन्होंने माना कि गाने का समाज पर गलत असर पड़ा और भविष्य में महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने का भरोसा भी दिया।

संजय दत्त भी घेरे में

इस मामले में संजय दत्त को भी समन जारी किया गया है। उन्हें आयोग के सामने पेश होने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है।

नोरा की सफाई

नोरा फतेही ने पहले ही एक वीडियो जारी कर कहा था कि उन्होंने ये गाना कन्नड़ में शूट किया था और उन्हें इसके हिंदी बोलों की जानकारी नहीं थी। उनके मुताबिक, बिना अनुमति गाने के शब्द बदले गए, जिससे ये विवाद खड़ा हुआ।

रिलीज से पहले ही बढ़ा बवाल

फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही ये विवाद सुर्खियों में छा गया है। गाने को सोशल मीडिया पर भारी विरोध झेलना पड़ा, जिसके बाद इसे प्लेटफॉर्म से हटा भी दिया गया।

सुनवाई के दौरान गीतकार और फिल्म से जुड़े लोगों ने लिखित माफी मांगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।