NTR Historic 2026: कुछ ही सितारे ऐसे होते हैं, जो जनता की उतनी ही मोहब्बत हासिल करते हैं जितनी NTR ने की हैं। वे सच्चे मायनों में लोगों के हीरो हैं। साल 2026 में NTR अपने करियर को एक नए शिखर पर ले जाने वाले हैं, जिसमें NTRNeel सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। विजनरी डायरेक्टर प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अब तक की उनकी मोस्टअवेटेड फिल्म बताई जा रही है।
हाल ही में वायरल हुए एक जिम वीडियो में NTR की तीव्र तैयारी ने फैन्स का ध्यान खींच लिया। वहीं, डायरेक्टर प्रशांत नील ने हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम के साथ एक दिलचस्प झलक दिखाई, जो NTR के एक बिल्कुल नए और चौंकाने वाले लुक की ओर इशारा करती है। भले ही पूरा लुक अभी सामने नहीं आया है, लेकिन वादा साफ है-दर्शक कुछ बिल्कुल ताज़ा और शानदार देखने वाले हैं।
इस उत्साह में और बढ़ोतरी करते हुए, NTR एक और दिलचस्प प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं प्रसिद्ध निर्देशक ट्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ एक बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म। यह नया कदम NTR की एक्टर के रूप में सफलता और ऐसी कहानियों से जुड़ने के प्रोमिस को दर्शाता है जो दर्शकों के दिलों को गहराई से छूती हैं।
उधर, ब्लॉकबस्टर देवरा पहले ही तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में इतिहास रच चुकी है—रिकॉर्ड तोड़ कमाई और जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर। इसकी बॉक्स ऑफिस बादशाहत और आलोचनात्मक सराहना ने इसे और बड़ा बना दिया। देवरा की सालगिरह पर जैसे ही देवरा 2 की घोषणा हुई, पूरी इंडस्ट्री में हलचल मच गई, और फैन्स में एक बार फिर दमदार कहानी और धमाकेदार परफॉर्मेंसेस की उम्मीदें जाग उठीं।
जैसे-जैसे साल एंड की ओर बढ़ रहा है, NTR का रास्ता बिल्कुल साफ दिखता है। वह आज भी करोड़ों दिलों को बांधे रखे हैं। NTRNeel, ट्रिविक्रम प्रोजेक्ट और देवरा 2 के साथ, यह मेगास्टार अपने शानदार सफर को नए मायनों में परिभाषित करने और भारतीय सिनेमा में नए मानक स्थापित करने के लिए तैयार है।