Nupur Sanon Wedding Video: नुपुर सेनन ने 11 जनवरी को स्टेबिन बेन के साथ उदयपुर में धूमधाम से शादी की। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी शादी की कई फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं। वहीं एक्ट्रेस और सिंगर ने मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया था, जिसमें बॉलीवुड और टीवी के कई सितारे शामिल हुए थे। अब शादी के एक हफ्ते बाद नुपुर ने अपनी शादी का वीडियो और वेडिंग सॉन्ग रिवील किया है। खास बात ये है कि नुपुर ने खुद अपने वेडिंग सॉन्ग को गाया है।
नुपुर सेनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी के वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में उनके और स्टेबिन के बीच कई खूबसूरत पल और बातचीत को सुना और देखा जा सकता है। वहीं बैकग्राउंड में गाना बज रहा है...ऐसा मिलन फिर हो न हो। ये गाना नपुर सेनन ने अपनी शादी के लिए रीक्रिएट किया है। गाने के बोल नुपुर ने ही लिखे हैं और इसे गाया भी नुपुर ने ही है।
ऐसा मिलन गाने की बात करें तो ये फिल्म कृष्णा कॉटेज का गाना है। फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी। इस हॉरर मूवी मे सोहेल खान, अनीता हसनंदानी और ईशा कोपिकर लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म का ये गाना काफी पसंद किया जाता है। सोशल मीडिया पर नुपुर के वेडिंग सॉन्ग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
शादी की रस्में उदयपुर में 10-11 जनवरी को धूमधाम से निपटीं, जिसमें क्रिश्चियन और हिंदू दोनों परंपराओं का संगम देखने को मिला। नूपुर ने सफेद गाउन में दुल्हन का रूप धारण किया, तो स्टेबिन सूट-बूट में उनका साथ निभाया। सोशल मीडिया पर कपल ने पहली तस्वीरें शेयर कीं, कैप्शन में लिखा, 'मैंने हां कहा। हमेशा कहूंगी।' कृति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भावुक पोस्ट डाली, जिसमें बहन के लिए प्यार और आशीर्वाद उमड़ पड़े। कई दोस्तों ने भी शादी की झलकियां साझा कीं, जो वायरल हो गईं।
मुंबई रिसेप्शन स्टार्स की चमक से जगमगा उठा। सलमान खान की एंट्री पर दूल्हा स्टेबिन भावुक होकर झुक गए, क्योंकि दोनों हाल ही में दोहा कॉन्सर्ट में साथ स्टेज शेयर कर चुके थे। कृति ने ऑलिव ग्रीन वेलवेट साड़ी में सादगी और शोर्ली का मेल दिखाया, ओपन हेयर्स और मिनिमल मेकअप के साथ। नूपुर का डीप मरून गाउन स्मोकी आईज और जूलरी से परफेक्ट था, जबकि स्टेबिन का ब्लैक लुक शार्प लगा। आलिया-रणबीर, नील नितिन मुकेश-रुक्मिणी, करिश्मा तन्ना-वरुण, रकुल प्रीत-जैकी, दिशा पाटनी, मौनी रॉय जैसे सितारे पहुंचे, जिनकी वीडियोज सोशल मीडिया पर छा गए।