Nupur Sanon Stebin Ben wedding: बी प्राक ने नुपुर-स्टेबिन की शादी में बांधा समां, जमकर नाची बहन कृति सेनन

Nupur Sanon Stebin Ben wedding: उदयपुर में नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी के बाद आफ्टर-पार्टी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में बी प्राक, कृति सेनन और न्यूली मैरिड कपल झूमते दिखते रहे हैं।

अपडेटेड Jan 12, 2026 पर 3:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बी प्राक ने नुपुर-स्टेबिन की शादी में बांधा समां

Nupur Sanon Stebin Ben wedding: सेनन परिवार में शादी की खुशियां धूम मचा रही हैं। अभिनेत्री कृति सेनन ने अपनी बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी चल रही है। इस इवेंट को और भी खास बनाते हुए, गायक बी प्राक और सागर भाटिया ने समारोह में शामिल होकर माहौल में चार चांद लगा दिए।


उदयपुर में ईसाई वेडिंग के बाद आयोजित आफ्टर-पार्टी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। हाल ही में ऑनलाइन सामने आए एक वीडियो में कृति को सागर के साथ गाते और नाचते हुए देखा जा सकता है। सागर न्यूली मैरिड कपल के लिए परफॉम कर रहे थे। क्लिप में, कृति सागर के गीत 'ऐसे ना जाओ पिया' पर गाती और नाचती हुई नजर आ रही हैं। एक अन्य वीडियो में, सागर न्यूली मैरिड कपल के साथ गानों पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्हें 'दुल्हे का सेहरा' और 'तेरे बिना ना गुजारा ए' जैसे गाने गाते हुए देखा जा सकता है।

वहीं बी प्राक भी पूरे सेनन परिवार के साथ मंच पर आ गए और गाना गाकर उस पल को एक यादगार पल में बदल दिया। बी प्राक को नूपुर और अक्षय कुमार पर फिल्माए गए गीत 'फिलहाल' को गाते हुए देखा गया। गायक स्टेबिन बेन और अभिनेत्री-मॉडल नूपुर सेनन ने उदयपुर में ईसाई और हिंदू रीति रिवाजों से शादी की है।

इस कपल ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट के माध्यम से शादी की पहली तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों को साझा करते हुए जोड़े ने लिखा, “मैंने कर लिया। मैं करता हूं। मैं करूंगा। हमेशा और हमेशा के लिए।” तस्वीरों में स्टेबिन और नूपुर शादी के बाद एक-दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। नूपुर ने इस खास दिन के लिए व्हाइट गाउन कैरी किया था, जबकि स्टेबिन ने एक शानदार सूट पहना था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।