Nupur Sanon-Stebin Ben Sangeet: स्टेबिन बेन संग जमकर थिरकीं नुपुर सेनन, बहन के संगीत में कृति ने फ्लोर पर लगाई आग

Nupur Sanon-Stebin Ben Sangeet: नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन के संगीत सेरेमनी में बहन कृति सेनन और वरुण शर्मा ने धमाकेदार परफॉमेंस से फैंस का दिल जीत लिया है। इस खास दिन को और भी खास नुपुर कृति की मां के डांस ने बनाया।

अपडेटेड Jan 10, 2026 पर 10:14 AM
Story continues below Advertisement
बहन के संगीत में कृति सेनन ने वरुण शर्मा के साथ फ्लोर पर लगाई आग

Nupur Sanon-Stebin Ben Sangeet: कृति सेनन की छोटी बहन नुपुर सेनन (Nupur Sanon) अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड और सिंगर स्टेबिन बेन (Stebin Ben) के साथ शादी करने वाली हैं। दोनों ने राजस्थान में रॉयल वेडिंग करेंगे। कपल की प्री-वेडिंग फंक्शन हो गए हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर नुपुर के संगीत फंक्शन के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।


नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी की खबरें काफी समय से सामने आ रही हैं। नए साल के मौके पर ही नुपुर ने स्टेबिन के साथ अपनी प्रपोजल की फोटोज को शेयर कर सबको चौंका दिया था। एक्ट्रेस तस्वीरों में इंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट करती दिखी थीं। हाल ही में कपल अपने परिवार के साथ उदयपुर निकलने के दौरान स्पॉट हुआ था।

10 जनवरी की रात को कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन का फिल्मी स्टाइल संगीत हुआ। इस संगीत पार्टी की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन क्लिप्स में कृति, नुपुर और मां फंक्शन में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें दुल्हनिया नुपुर अपने होने वाले पति स्टेबिन बेन के साथ थिरकती दिख रही हैं।

नुपुर सेनन के संगीत आउटफिट की बात करें तो उन्होंने अपनी संगीत पार्टी में मल्टीकलर का जड़ाउ लहंगा पहना है, जिसे उन्होंने गोल्डन ब्लाउज और मैचिंग ज्वेलरी के साथ कैरी किया था। वहीं, स्टेबिन भी मिरर वर्क शेरवानी में हैंडसम नजर आ रहे हैं।

एक और वीडियो में नुपुर अपनी बहन कृति सेनन और बाकी ब्राइड्समेड के साथ स्टेबिन के लिए डांस करती हुईं बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं एक वीडियो में कृति को फुकरे एक्टर वरुण शर्मा के साथ भोजपुरी गाने लॉलीपॉप लागेलू पर ठुमके लगाती दिखीं।

एक वीडियो में कृति की मां इमोशनल नजर आईं और अपने दामाद व बेटी को प्यार से देख रही हैं। कृति ने बहन की संगीत में पिंक-सिल्वर ड्रेस कैरी की जिसमें वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। बता दें कि नुपुर और स्टेबिन 11 जनवरी को उदयपुर में शादी करेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।