Nupur Marriage Ceremony Video Viral: आज उदयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन सात फेरे लेने वाली हैं। शादी से पहले संगीत और हल्दी सेरेमनी के फंक्शन के वीडियो वायरल हुए थे। शादी के फंक्शन के कई वीडियो में पूरा परिवार धूमधड़ाका करता नजर आ रहा है। शनिवार रात कुछ वीडियो और सामने आए, जिसमें नूपूर क्रिश्चियन ब्राइड की वेडिंग ड्रेस में केक काटती दिखीं। नूपुर और स्टेबिन बेन ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी कर ली है। 11 तारीख को भी वह सात फेरे लेंगी।
कृति सेनन की बहन नूपुर वायरल वीडियो में सफेद वेडिंग गाउन कैरी किए दिख रही हैं। वहीं स्टेबिन बेन के साथ उन्होंने थ्री लेयर वेडिंग केक काटा। इस मौके पर कृति सेनन की आंखों में आंसू दिखे। कृति के साथ परिवार के लोग और दोस्त भी स्टेबिन औ नूपुर के लिए तालियां और सीटिंयां बजाते दिखे।
वायरल वीडियो में कृति सेनन अपनी बहन के लिए ब्राइड मेड बनी दिखाई दे रही हैं। क्रिश्चियन शादी के रीति-रिवाजों में ब्राइड मेड के दौरान नीली गाउन पहनी थी। कृति ने भी बहन का हर फर्ज पूरा किया। कृति सेनन का लुक भी नूपुर की शादी में काफी अलग और खूबसूरत लग रहा है।
बात करें नूपुर सेनन के वर्कफ्रंट की तो अक्षय कुमार के साथ म्यूजिक एल्बम 'फिलहाल' में उन्होंने अभिनय किया था। यह एल्बम साल 2019 में आया था। बाद में 'फिलहाल 2' में भी वह दिखाई दी थीं। अक्षय कुमार के साथ म्यूजिक एल्बम करके नूपुर सेनन को फेम मिली। लेकिन हिंदी फिल्मों में उन्हें मौका नहीं मिल पाया। ऐसे में उन्होंने वेब सीरीज और साउथ फिल्मों में किस्मत आजमाई। साल 2023 में नूपुर एक वेब सीरीज ‘पॉप कौन’ में दिखीं। साथ ही रवि तेजा की एक साउथ फिल्म ‘टाइगर नाग्श्वेर राव’ में बतौर लीड उन्होंने काम किया था। जल्द ही वह ‘नूरानी चेहरा’ में दिखने वाली हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।