Get App

Nupur Sanon Christian wedding ceremony: एक दूजे के हमसफर बने नूपुर-स्टेबिन, क्रिश्चियन वेडिंग का वीडियो हुआ वायरल

Nupur Marriage Ceremony Video Viral: कृति सेनन की बहन नूपुर सिंगर ने स्टेबिन बेन के साथ क्रिश्चियन वेडिंग कर ली है। दोनों का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं 11 जनवरी को दोनों हिंदू रीति रिवाज से शादी करने वाले हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 11, 2026 पर 10:30 AM
Nupur Sanon Christian wedding ceremony: एक दूजे के हमसफर बने नूपुर-स्टेबिन, क्रिश्चियन वेडिंग का वीडियो हुआ वायरल
नूपुर-स्टेबिन की क्रिश्चियन वेडिंग का वीडियो हुआ वायरल

Nupur Marriage Ceremony Video Viral: आज उदयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन सात फेरे लेने वाली हैं। शादी से पहले संगीत और हल्दी सेरेमनी के फंक्शन के वीडियो वायरल हुए थे। शादी के फंक्शन के कई वीडियो में पूरा परिवार धूमधड़ाका करता नजर आ रहा है। शनिवार रात कुछ वीडियो और सामने आए, जिसमें नूपूर क्रिश्चियन ब्राइड की वेडिंग ड्रेस में केक काटती दिखीं। नूपुर और स्टेबिन बेन ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी कर ली है। 11 तारीख को भी वह सात फेरे लेंगी।

कृति सेनन की बहन नूपुर वायरल वीडियो में सफेद वेडिंग गाउन कैरी किए दिख रही हैं। वहीं स्टेबिन बेन के साथ उन्होंने थ्री लेयर वेडिंग केक काटा। इस मौके पर कृति सेनन की आंखों में आंसू दिखे। कृति के साथ परिवार के लोग और दोस्त भी स्टेबिन औ नूपुर के लिए तालियां और सीटिंयां बजाते दिखे।

वायरल वीडियो में कृति सेनन अपनी बहन के लिए ब्राइड मेड बनी दिखाई दे रही हैं। क्रिश्चियन शादी के रीति-रिवाजों में ब्राइड मेड के दौरान नीली गाउन पहनी थी। कृति ने भी बहन का हर फर्ज पूरा किया। कृति सेनन का लुक भी नूपुर की शादी में काफी अलग और खूबसूरत लग रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें