भूमि पेडनेकर ने 2015 में Dam Laga Ke Haisha फिल्म से अपने एक्टिंग कॅरियर की शुरुआत की थी। इससे पहले वह यशराज फिल्म्स में बतौर असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर काम कर रही थीं। भूमि ने आज अपना 36वां जन्मदिन मनाया। इस खास दिन की शुरुआत उन्होंने पारंपरिक अंदाज में अपनी मां का पैर छूने के साथ ही। अपने जन्मदिन की खूबसूरत और खास तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस के लिए भी पोस्ट कीं। इन तस्वीरों को देखकर कोई नहीं मानेगा कि कभी उनका वजन 90 किलो था।
आज दिन की शुरुआत होने के साथ ही भूमि को जन्मदिन की बधाइयों की लाइन लग गई थी। अपने बर्थडे की तस्वीरों के साथ उन्होंने परिवार, दोस्तों और फैंस को थैंकयू देते हुए प्यारा सा नोट भी पोस्ट किया। इन तस्वीरों में भूमि खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आ रहीं हैं। एक तस्वीर में वो डार्क चॉकलेट केक के मजे लूटते हुए नजर आ रही हैं, तो एक में मां के पैर छूकर आर्शीवाद ले रही हैं। भूमि का यह पोस्ट कुछ ही मिनटों में वायरल हो गया। The Royals एक्ट्रेस ने कैप्शन में अपने फैंस को थैंक्यू करते हुए लिखा, "ब्लेस्ड! एक साल और बड़ी हो गई, और मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। आपकी शुभकामनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद।"
तस्वीरें शेयर होते ही इंडस्ट्री से भूमि के दोस्तों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वाणी कपूर, ईशान खट्टर, राशा थडानी और कई अन्य ने पोस्ट पर कमेंट किए।
भूमि पेडनेकर का जन्म 18 जुलाई 1989 को मुंबई में हुआ था, वह सतीश पेडनेकर की बेटी हैं, जो महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री रह चुके हैं। एक्ट्रेस को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। मगर शुरुआत में वह यशराज फिल्म्स में असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर काम कर रही थीं। उनका एक्टिंग ब्रेक 2015 में आई फिल्म Dam Laga Ke Haisha से मिला। इसमें उन्होंने अपने रोल के लिए 12 किलो वजन बढ़ाकर 90 किलो कर लिया था। इसमें वह आयुष्मान खुराना के साथ नजर आई थीं। फिल्म में उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का 'बेस्ट डेब्यू एक्टर' अवॉर्ड भी मिला था।