One Battle After Another: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई ये एक्शन थ्रिलर, ऑस्कर में 6 अवॉर्ड्स जीतकर रचा इतिहास

One Battle After Another: फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनअदर' का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। ऑस्कर 2026 में इस फिल्म ने इतिहास रच डाला है।

अपडेटेड Mar 16, 2026 पर 11:14 AM
Story continues below Advertisement
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप...ऑस्कर में 6 अवॉर्ड्स जीतकर रचा इतिहास

One Battle After Another: पुलिस स्टेट पर आधारित राजनीतिक थ्रिलर फिल्म "वन बैटल आफ्टर अनदर" ने रविवार को 98वें अकादमी पुरस्कारों में शानदार जीत हासिल की और सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित छह ऑस्कर जीते। फिल्म के निर्माता पॉल थॉमस एंडरसन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। उन्हें best adapted screenplay के लिए ऑस्कर भी दिया गया।

एंडरसन ने पुरस्कार स्वीकार करते हुए कहा-मैंने यह फिल्म अपने बच्चों के लिए लिखी है। ताकि मैं उस अव्यवस्था के लिए माफी मांग सकूं, जो हमने इस दुनिया में छोड़ी है, जिसे हम उन्हें सौंप रहे हैं। लेकिन साथ ही इस प्रोत्साहन के साथ कि वे ही वह पीढ़ी होंगे जो उम्मीद है कि हमें कुछ सामान्य ज्ञान और शालीनता सिखाएंगे।

यह फिल्म एक्शन और थ्रिल से भरपूर है। 2 घंटे 42 मिनट की मजबूत और शानदार फिल्म आपको कुर्सी से हिलने का मौका नहीं देती है। दमदार स्टार कास्ट से सजी मूवी की कहानी हैरान और परेशान करती है। फिल्म की कहानी एक पिता और बेटी की है, जो अपने अतीत के नतीजों से परेशान और संघर्ष करते हैं। दोनों का प्रजेंट तो मुश्किल होता है, लेकिन अतीत का साया उन्हें और जीने नहीं देता है। वन बैटल आफ्टर अनअदर (One Battle After Another Story) की कहानी बॉब के ईर्द-गिर्द घूमती है, जो एक क्रांतिकारी था। अपने अतीत से भागते हुए दुनिया से कटकर अपनी लाइफ जीता है। उसे शराब की लत लग चुकी है और अपनी बेटी के साथ जिंदगी गुजार रहा है। एक रोज उसका पुराना कट्टर दुश्मन उसकी जिंदगी में कमबैक करता है और उसकी बेटी को किडनैप कर लेता है।


onebattleafteranother

वन बैटल आफ्टर अनअदर (One Battle After Another) ने इस साल ऑस्कर 2026 में 6 अवॉर्ड जीत कर इतिहास रच दिया है। पॉल थॉमस एंडर्सन निर्देशित वन बैटल आफ्टर अनअदर साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो, सीन पेन, बेनिसियो डेल टोरो, रेजिना हॉल और तेयाना टेलर लीड रोल में नजर आए हैं।

वन बैटल आफ्टर अनअदर ने ऑस्कर 2026 में...बेस्ट फिल्म....बेस्ट डायरेक्टर...बेस्ट फिल्म एडिटिंग....बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले....बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और बेस्ट कास्टिंग का अवॉर्ड अपने नाम किया है। खास बात ये हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही है।

वन बैटल आफ्टर अनअदर ने बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखाया था। इसकी सबसे बड़ी वजह थी इसका बजट। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 130 से 175 मिलियन डॉलर बताया जा रहा है। दुनियाभर में फिल्म ने 209 मिलियन डॉलर के करीब बिजनेस किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।