Orry: 'कौन फाल्गुनी पाठक...', सिंगर को न पहचान पाने के बाद अपनी ट्रोलिंग पर ऑरी ने किया रिएक्ट

Orry: अपने नए व्लॉग में, ओरी ने फाल्गुनी पाठक को न पहचान पाने पर हुई ट्रोलिंग का जवाब देते हुए इसे गलती बताया। उन्होंने कहा कि जब लोग उन्हें नहीं पहचान पाते हैं तो वह कभी बुरा नहीं मानती हैं...

अपडेटेड Nov 30, 2025 पर 3:18 PM
सिंगर को न पहचान पाने के बाद अपनी ट्रोलिंग पर ऑरी ने किया रिएक्ट

Orry: सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरहान अवत्रामणि, जिन्हें ओरी के नाम से भी जाना जाता है ने अपनी पॉपुलर व्लॉग सीरीज "बॉलीवुड बीएफएफ्स" का तीसरा एपिसोड रिलीज़ कर दिया है। इस बार, उन्होंने आमिर खान की बेटी इरा खान और उनके पति नूपुर शिखरे के साथ एक दिन बिताया और दर्शकों को खुलकर बातचीत की साथ ही मज़ेदार किस्से सुनाए। व्लॉग का एक सबसे वायरल क्लिप सामने आए, जिसमें ओरी हाल ही में गरबा क्वीन फाल्गुनी पाठक को न पहचान पाने पर हुई ट्रोलिंग का ज़िक्र करते हैं।

उन्होंने बताया कि यह एक अंजाने में हुई गलती थी। ऑरी ने कहा, "मैंने एक मशहूर फाल्गुनी पाठक को नहीं पहचाना था। मैं सच में नहीं जानता था कि फाल्गुनी पाठक कौन हैं। ये ऐसा ही है कि मुझे याद है कि जब मैं फराह खान के लिए शूटिंग कर रहा था, तो दिलीप मुझे नहीं जानते थे। लेकिन मैंने इस बात पर कोई गुस्सा नहीं किया।

ऑरी ने मज़ाकिया अंदाज़ में अपनी गलती स्वीकार की और ज़ोर देकर कहा कि जब दूसरे उन्हें पहचान नहीं पाते हैं, तो उन्हें बुरा नहीं लगता है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस बात पर हैरानी है कि ऑनलाइन यह विवाद इतना ज्यादा हो गया था।


ऑरी ने एक ऐसा खुलासा भी किया, जिससे इरा खान हैरान रह गईं। उन्होंने असली कॉफ़ी विद करण मग रखने की कहानी बताई, जो किसी और का नहीं, बल्कि एक्ट्रेस सारा अली खान का था। उन्होंने याद करते हुए कहा, "वह (सारा अली खान) इसे लेना नहीं चाहती थीं, इसलिए इसे फेंकने वाली थीं। फिर उन्होंने कहा कि मैं इसे ले सकता हूं। फिर मैंने सारा से उसे ले लिया। शो के फैंस जानते हैं कि मग को आमतौर पर शो पीस की तरह यूज करते हैं।

एक और दिल को छू लेने वाले एपिसोड में, ओरी ने नूपुर शिखरे से पूछा कि उन्होंने अपनी शादी के दिन बारात लेकर आने के बजाय इरा के पास दौड़कर क्यों जाना चुना। नूपुर ने बताया, "हमने कोविड के दौरान डेटिंग शुरू की थी, और उस समय कोई सार्वजनिक चीजें नहीं हो रही थीं। जब लोगों को बाहर जाकर वर्कआउट करने की परमीशन मीली, तो मैं दौड़कर इरा के पास पहुंच जाता था। हम दोनों के लिए यही खास बात थी कि मैं किसी भी तरह उनसे मिल सकता था, इसलिए मैं दौड़कर आया।

इरा ने हंसते हुए कहा, "मुझे बहुत बेवकूफ़ी लग रही है कि मुझे नहीं पता था कि उनके घर के बाहर मीडिया होगा। मुझे लगा था कि मेरे घर के बाहर ही मीडिया होगा। इरा और नूपुर ने जनवरी 2024 में एक निजी समारोह में शादी की थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।