Oscars 2026: 98वां अकादमी पुरस्कार समारोह 15 मार्च, 2026 को हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 2025 में रिलीज हुई सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित समारोह की मेजबानी कॉनन ओ'ब्रायन करेंगे, जो पिछली बार मेजबानी के लिए मिली सकारात्मक समीक्षाओं के बाद लगातार दूसरे साल इस कार्यक्रम में वापसी कर रहे हैं।
2026 ऑस्कर पुरस्कार समारोह 15 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा। समारोह शाम 7 बजे होगा, जिसमें सिनेमा जगत की कुछ सबसे बड़ी हस्तियां सिनेमा की अचीवमेंट्स का जश्न मनाने के लिए एक साथ आएंगी।
कॉमेडियन और टेलीविजन होस्ट कॉनन ओ'ब्रायन लगातार दूसरे वर्ष अकादमी पुरस्कारों की मेजबानी करेंगे। अपने हुनर और देर रात के शो की शानदार मेजबानी के लिए पॉपुलर ओ'ब्रायन से हॉलीवुड की इस सबसे बड़ी रात में कॉमेडी और फ्रेश एंटरटेनमेंट का तड़का लगाएंगे।
इस साल के समारोह में कई प्रमुख सितारे प्रजेंटर के रूप में शामिल होंगे। इनमें ऐनी हैथवे, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ग्वेनेथ पाल्ट्रो, प्रियंका चोपड़ा जोनस, क्रिस इवांस, जेवियर बार्डेम, डेमी मूर और माया रुडोल्फ सहित कई अन्य सितारे शामिल हैं।
फिल्म "सिनर्स" को 16 नामांकन मिले हैं, जिससे यह इस साल की सबसे अधिक नामांकित फिल्म बन गई है। अन्य प्रमुख दावेदारों में "हैमनेट", "वन बैटल आफ्टर अनदर", "मार्टी सुप्रीम", "एफ1", "फ्रैंकस्टीन", "द सीक्रेट एजेंट", "सेंटिमेंटल वैल्यू", "बुगोनिया" और "ट्रेन ड्रीम्स" शामिल हैं।
इस समारोह में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए नामांकित कलाकारों की लाइव प्रस्तुतियां भी होंगी, जिनमें के-पॉप बैंड डेमन हंटर्स का "गोल्डन" और सिनर्स का "आई लाइड टू यू" शामिल हैं, जो सितारों से सजी इस शाम में संगीतमय आकर्षण का तड़का लगाएंगे।
अमेरिका में दर्शक एबीसी पर पुरस्कार समारोह का सीधा प्रसारण देख सकते हैं, साथ ही यह कार्यक्रम हुलु और अन्य स्ट्रीमिंग सेवाओं पर भी उपलब्ध होगा। मुख्य समारोह शुरू होने से पहले ही शाम को रेड कार्पेट का टेलीकास्ट शुरू हो जाएगा।