OTT Release This Week: 'तू या मैं' 'थाई किझावी' से लेकर 'ओ रोमियो', नेटफ्लिक्स समेत इन प्लेटफॉर्म पर रिलीज को तैयार ये फिल्में-सीरीज

OTT Release This Week: इस हफ्ते एक बार फिर से मनोरंजन का डबल डोज आपको मिलने वाला हैं। चलिए जानते हैं कौन-कौन सीरीज ओटीटी पर स्ट्रीम होने को तैयार हैं।

अपडेटेड Apr 06, 2026 पर 4:06 PM
Story continues below Advertisement
नेटफ्लिक्स समेत इन प्लेटफॉर्म पर रिलीज को तैयार ये फिल्में-सीरीज

OTT Release This Week: इस सप्ताह OTT पर रिलीज़ होने वाली फ़िल्मों में थ्रिलर, एक्शन, कॉमेडी और अन्य कई रोमांचक फ़िल्में शामिल हैं। बहुप्रतीक्षित 'द बॉयज़' सीज़न 5 से लेकर 'तू या मैं' और 'ओ'रोमियो' जैसी सर्वाइवल थ्रिलर तक, ये डिजिटल रिलीज़ देखने लायक हैं।

तू या मैं

कहां देखें- नेटफ्लिक्स

रिलीज़- 10 अप्रैल, 2026


यह एक सर्वाइवल थ्रिलर है जिसमें शनाया कपूर एक रिच इन्फ्लुएंसर अवनी शाह और आदर्श गौरव के ईर्द-गिर्द बुनी गई हैं। फिल्म गोवा में बेस्ड है, जहां दो लोग मगरमच्छों से भरे एक तालाब में फंस जाते हैं।

ओ'रोमियो

कहां देखें- अमेज़न प्राइम वीडियो

रिलीज़- 10 अप्रैल, 2026

विशाल भारद्वाज की रोमांटिक एडवेंचर फिल्म में शाहिद कपूर उस्तारा और तृप्ति डिमरी अफशा के किरदार में हैं। कहानी में अफशा अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए अंडरवर्ल्ड डॉन के खिलाफ गैंगस्टर उस्तारा (शाहिद कपूर) के साथ हाथ मिलाती है।

स्टार वॉर्स मौल – शैडो लॉर्ड

कहां देखें- जियोहॉटस्टार

रिलीज़- 6 अप्रैल, 2026

यह अमेरिकी एनिमेटेड टीवी सीरीज़ सैम विटवर द्वारा अभिनीत मौल की कहानी है, जो क्लोन वॉर्स के बाद साम्राज्य से अछूते एक ग्रह पर अपने आपराधिक गिरोह को फिर से खड़ा करने का फैसला करता है। इसमें वैगनर मौरा ब्रैंडर लॉसन और गिदोन एडलॉन डेवोन इज़ारा के किरदार में भी नज़र आते हैं।

द बॉयज़ सीज़न 5

कहां देखें- अमेज़न प्राइम वीडियो

रिलीज़- 8 अप्रैल, 2026

कार्ल अर्बन, जैक क्वैड और एंटनी स्टार इस सुपरहीरो ड्रामा में अपनी भूमिकाओं को फिर से निभाते नज़र आएंगे। एक आखिरी मुकाबले की ओर बढ़ते हुए, बुचर होमलैंडर को हराने के लिए एक टीम इकट्ठा करता है, जिसका लक्ष्य सुपरहीरोज़ को खत्म करना है।

बिग मिस्टेक

कहां देखें- नेटफ्लिक्स

रिलीज़- 9 अप्रैल, 2026

यह क्राइम सीरीज़ दो बेपरवाह भाई-बहनों की कहानी है, जो तब सुर्खियों में आते हैं जब उनकी दादी की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए की गई एक चोरी बुरी तरह से फंस जाते है और उन्हें ब्लैकमेल करके अपराध की दुनिया में धकेल दिया जाता है।

थाई किझावी

कहां देखें- जियोहॉटस्टार

रिलीज- 10 अप्रैल, 2026

यह शिवकुमार मुरुगेसन द्वारा निर्देशित एक तमिल कॉमेडी ड्रामा है। इसकी कहानी मदुरै के एक गांव में रहने वाली जिद्दी और धनी साहूकार पावुनुथाई (राधिका सरथकुमार) के इर्द-गिर्द घूमती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।