मार्च के खत्म होते ही अप्रैल OTT प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का शानदार तोहफा लेकर आ रहा है। इस हफ्ते डिजिटल दुनिया में फिल्मों और वेब सीरीज की भरमार देखने को मिलेगी, जो हर तरह के दर्शकों को बांधे रखने का दम रखती हैं। चाहे आप कॉमेडी के शौकीन हों, क्राइम थ्रिलर पसंद करते हों या फिर स्पोर्ट्स और ड्रामा में दिलचस्पी रखते हों—हर जॉनर में नया और दमदार कंटेंट रिलीज होने वाला है। इस बार खास बात यह है कि कई बड़े स्टार्स और दिलचस्प कहानियां एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगी, जिससे दर्शकों को बिंज-वॉचिंग का पूरा मौका मिलेगा।
हॉरर, सस्पेंस, इमोशन और हल्की-फुल्की कॉमेडी—हर मूड के हिसाब से कंटेंट तैयार है। ऐसे में अगर आप वीकेंड या खाली समय में कुछ नया देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित हो सकता है।
‘सेंड हेल्प’ से बढ़ेगा सस्पेंस और डर
सैम राइमी के निर्देशन में बनी यह सर्वाइवल हॉरर थ्रिलर फिल्म डर और रोमांच से भरपूर है। रेचेल मैकएडम्स और डायलन ओ'ब्रायन स्टारर यह फिल्म 31 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
‘रिपल’ में चार जिंदगी की उलझी कहानी
न्यूयॉर्क की पृष्ठभूमि पर बनी यह ड्रामा सीरीज चार अनजान लोगों की कहानी है, जिनकी जिंदगी अचानक एक-दूसरे से जुड़ जाती है। 8 एपिसोड वाली यह सीरीज 31 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
‘हैप्पी पटेल’ में मिलेगा स्पाई कॉमेडी का मजा
वीर दास और कवि शास्त्री द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक्शन और कॉमेडी का शानदार मिश्रण है। इसमें मिथिला पालकर और मोना सिंह भी नजर आएंगी। यह 1 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर आएगी।
‘मां कसम’ में इमोशन और टेक्नोलॉजी का मेल
यह कहानी एक होशियार बेटे की है, जो एल्गोरिदम के जरिए अपनी मां के लिए सही जीवनसाथी ढूंढने की कोशिश करता है। यह फिल्म 3 अप्रैल से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी।
‘सितारे जमीन पर’ से आमिर खान की वापसी
स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा के रूप में आमिर खान ‘तारे जमीन पर’ के स्पिरिचुअल सीक्वल के साथ लौट रहे हैं। जेनेलिया देशमुख के साथ उनकी यह फिल्म 3 अप्रैल को सोनी लिव पर रिलीज होगी।
‘वध 2’ में फिर दिखेगा क्राइम का रोमांच
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर यह फिल्म 2022 की ‘वध’ का सीक्वल है। दमदार कहानी के साथ यह 3 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
‘मामला लीगल है 2’ में कोर्टरूम कॉमेडी का तड़का
रवि किशन एक बार फिर वी.डी. त्यागी के किरदार में लौटेंगे। नए कलाकारों के साथ यह सीरीज 3 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी।
‘भाभी जी घर पर हैं’ का मजेदार सफर OTT पर
लोकप्रिय टीवी शो पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को हंसी का डोज देगी। विभूति, तिवारी और अंगूरी भाभी की जोड़ी 3 अप्रैल को जी5 पर धमाल मचाएगी।