OTT Release: इस हफ्ते सस्पेंस और थ्रिलर के लिए हो जाए तैयार, ओटीटी पर रिलीज हो रही ये वेब सीरीज और फिल्में

OTT Releases This Week: अगर आप इस वीकेंड पर घर पर बैठ कर कुछ नया देखने चाहते हैं तो तैयार हो जाइए। इस हफ्ते ओटीटी पर 'क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4' और 'हिट 3' जैसी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है। आईए जानते हैं 26 मई से 1 जून के बीच कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है

अपडेटेड May 29, 2025 पर 4:58 PM
Story continues below Advertisement
OTT Release: इस हफ्ते ओटीटी पर कई बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है

OTT Releases This Week: हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है। ओटीटी पर दर्शकों को अलग-अलग जॉनर की कई शानदार कहानियां देखने को मिलेंगी। इस हफ्ते ओटीटी पर पंकज त्रिपाठी की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा 'क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4' और 'हिट 3' जैसे फेवरेट शोज के साथ-साथ 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' जैसी बड़ी फिल्में भी इस हफ्ते रिलीज हो रही है। अगर आप इस वीकेंड पर घर पर बैठ कर कुछ नया देखने चाहते हैं तो तैयार हो जाइए।

इस हफ्ते नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जिओ हॉटस्टार और सोनीलिव जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। आईए जानते हैं 26 मई से 1 जून के बीच कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है।

क्रिमिनल जस्टिस: ए फैमिली मैटर (Jio Hotstar)


'क्रिमिनल जस्टिस: ए फैमिली मैटर (सीजन 4)' में पंकज त्रिपाठी एक बार फिर वकील माधव मिश्रा के रोल में नजर आएंगे। इस बार कहानी एक डॉक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोप है। जब डॉक्टर की पत्नी इंसाफ की मांग करती है, तो माधव मिश्रा सच को सामने लाने के लिए केस उठाते हैं। यह दिलचस्प कोर्टरूम ड्रामा 29 मई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो गया है।

'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' (Jio Hotstar)

हॉलीवुड फिल्म मार्वल के फैंस के लिए 'कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' किसी तोहफे से कम नहीं है। फिल्म में सैम विल्सन को नए कैप्टन अमेरिका के रूप में नजर आए है, जो एक ग्लोबल साजिश का सामना करता है। यह एक्शन और थ्रिल से भरपूर फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब इसका ओटीटी प्रीमियर 28 मई को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो गया है।

हिट: द थर्ड केस (Netflix)

'हिट: द थर्ड केस' एक तेलुगु थ्रिलर फिल्म है, जिसमें नानी और श्रीनिधि शेट्टी लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी विशाखापत्तनम के एक HIT अफसर पर आधारित है, जिसे जम्मू-कश्मीर में हुए कुछ खतरनाक मर्डर केसों की जांच के लिए भेजा जाता है। लेकिन इस मिशन के दौरान उसकी जिंदगी में कई मुश्किलें आ जाती हैं। सस्पेंस से भरी यह फिल्म 29 मई से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकेगी।

कनखजूरा (SonyLIV)

‘कनखजूरा’ एक दिलचस्प क्राइम ड्रामा है, जिसकी कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है जो हत्या के आरोप में जेल की सजा काटने के बाद समय से पहले रिहा हो जाता है। लेकिन जेल से बाहर आने के बाद उसे एहसास होता है कि दुनिया काफी बदल चुकी है। इस वेब सीरीज में मोहित रैना, रोशन मैथ्यू और सारा जेन डायस अहम किरदार निभाए हैं। यह शो 30 मई से सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जाएगा।

गुड बॉय (Prime Video)

'गुड बॉय' एक नया कोरियन ड्रामा है जिसमें एक्शन और थ्रिल भरपूर है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे कुछ पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी मिलकर एक खास पुलिस टीम बनाते हैं, जो खतरनाक अपराधों से निपटती है। इसे आप 31 मई से अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Kamal Haasan Kannada-Tamil Row: दोहरी मुसीबत में फंसे कमल हासन! बेंगलुरु में शिकायत दर्ज, कर्नाटक में Thug Life पर बैन की तैयारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।