Manoj Bajpayee: अनुभव सिन्हा पर मनोज बाजपेयी को आता था बहुत गुस्सा, वजह जान हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

Manoj Bajpayee: शनिवार के खास एपिसोड में कपिल शर्मा मनोज बाजपेयी और आशुतोष राणा के साथ मजेदार बातचीत करते दिखने वाले हैं। इस खास मौके पर मनोज बाजपेयी ने अनुभव सिन्हा को लेकर कुछ ऐसा बताया कि अब वह चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर एक्टर की ये क्लिप तेजी से वायरल हो रही है।

अपडेटेड Nov 28, 2026 पर 3:51 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 5 का नया एपिसोड इस शनिवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।

Manoj Bajpayee: एक्टर मनोज बाजपेयी और आशुतोष राणा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 5 के एक नए एपिसोड में एक साथ नजर आने वाले हैं। आने वाले इस एपिसोड में खूब हंसी-मजाक, खुलकर बातचीत और दिलचस्प किस्से देखने को मिलेंगे। मनोज बाजपेयी अनुभव सिन्हा से जुड़ा एक किस्सा शेयर करते हैं। एक्टर ने बताया कि पहले मुझे बहुत गुस्सा आता था। खासतौर पर अनुभव सिन्हा को देख। फिर उन्होंने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया।

क्या बोले मनोज बाजपेयी?

एक्टर ने बताया कि यंग ऐज में उन्हें काफी गुस्सा आता था। इस पर अर्चना पूरन सिंह वजह पूछी तो वह बोले- अब अनुभव सिन्हा जैसा आदमी आपके सामने हो तो गुस्सा आ ही जाता है। फिर कपिल इसकी वजह पूछते हैं। तब मनोज बताते हैं कि जब आपका साथी आपसे अच्छा काम कर रहा हो, अच्छा कमा रहा और गरीबी में आपको खाना खिला रहा हो, लेकिन हर रसगुल्ले के पहले बताए पता है ये कितने का...इसे लाने में कितनी मेहमत की है...तो गुस्सा तो आएगा ही। वह कुथ भी खिलाने से पहले कीमत बताता था और कहता था इतनी मेहनत करनी है तुम्हें...

 
View this post on Instagram
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


एक्टर की बात को सुनकर सभी जोर-जोर से हंसने लगे। बता दें कि अनुभव सिन्हा और मनोज बाजपेयी बेहद करीबी दोस्त हैं। दोनों ने साथ में कई फिल्में दी हैं। इस एपिसोड में अशुतोष राणा भी हैं। नोज बाजपेयी और आशुतोष राणा ने पहली बार 90 के दशक के मशहूर दूरदर्शन सीरियल 'स्वाभिमान' में एक साथ काम किया था। इसके अलावा वे 'एलओसी कारगिल' और 'सोनचिड़िया' जैसी फिल्मों में भी साथ काम कर चुके हैं।

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में मनोज बाजपेयी और आशुतोष राणा वाला एपिसोड कब रिलीज होगा?

मनोज और आशुतोष के अलावा इस एपिसोड में सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा भी अपने मशहूर किरदारों में नजर आएंगे। जब कपिल इन दोनों दिग्गज अभिनेताओं का अपने शो में स्वागत करेंगे तो इन कलाकारों की मौजूदगी से मजा और भी बढ़ जाएगा। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 5 का नया एपिसोड इस शनिवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।