OTT Releases: द राजा साब से लेकर सूबेदार तक... इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होगी ये फिल्में और वेब सीरीज
OTT Releases this week: इस हफ्ते ओटीटी पर थ्रिलर, सस्पेंस, कॉमेडी और हॉरर से भरपूर फिल्में रिलीज होने वाली है। मार्च के पहले वीकेंड में ओटीटी पर 'सूबेदार' और 'राजा साब' जैसे कई फिल्में और सीरीज इस हफ्ते ओटीटी पर आने वाली है, जिन्हें आप घर बैठे आसानी से देख सकते हैं।
इस हफ्ते ओटीटी पर थ्रिलर, सस्पेंस, कॉमेडी और हॉरर से भरपूर फिल्में रिलीज होने वाली है
OTT Releases this week: ओटीटी पर हर हफ्ते कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती रहती है। मार्च के पहले हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है, जिनको आप घर बैठे आसानी से देख सकते हैं। इस हफ्ते ओटीटी पर थ्रिलर, सस्पेंस, कॉमेडी और हॉरर से भरपूर फिल्में रिलीज होने वाली है। मार्च के पहले वीकेंड में ओटीटी पर 'सूबेदार' और 'राजा साब' जैसे कई फिल्में और सीरीज इस हफ्ते ओटीटी पर आने वाली है, जिन्हें आप घर बैठे आसानी से देख सकते हैं।
आइए जानते हैं इस हफ्ते Netflix, Prime Video, SonyLIV और Jio Hotstar जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही है।
द राजा साब (जियोहॉटस्टार)
द राजा साब 6 मार्च को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है, जिसमें प्रभास पहली बार हॉरर और कॉमेडी से भरे अलग अंदाज में दिखाई देंगे। निर्देशक मारुति की ये फैंटेसी फिल्म राजू नाम के एक युवक की कहानी दिखाती है, जो अपनी याददाश्त खोती जा रही दादी गंगम्मा (जरीना वहाब) का ख्याल रखता है। अपने दादा की खोज करते हुए वह हैदराबाद के एक रहस्यमयी और भूतिया महल तक पहुंच जाता है, जहां उसे एक शाही परिवार से जुड़े कई छिपे राज और खतरनाक अलौकिक घटनाओं का सामना करना पड़ता है।
यंग शेरलॉक (प्राइम वीडियो)
यंग शेरलॉक 4 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली नई सीरीज है, जिसमें मशहूर जासूस शेरलॉक होम्स के युवा दिनों की कहानी दिखाई गई है। निर्देशक गाय रिची ने इस किरदार को नए अंदाज में पेश किया है। कहानी में 19 साल का शेरलॉक ऑक्सफोर्ड में पढ़ाई करते समय एक मर्डर केस में फंस जाता है और खुद को निर्दोष साबित करने के लिए अपनी पहली बड़ी जांच शुरू करता है। इस सीरीज में हीरो फिएनेस टिफिन एक तेज दिमाग लेकिन कम अनुभव वाले जासूस के रोल में नजर आएंगे।
सूबेदार (प्राइम वीडियो)
सूबेदार 5 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली एक्शन और ड्रामा से भरी फिल्म है, जिसमें अनिल कपूर सूबेदार अर्जुन मौर्य के रोल में नजर आएंगे। कहानी एक पूर्व सैनिक की है, जो सेना से लौटकर शांत जिंदगी जीने के लिए मध्य प्रदेश के अपने गांव आता है, लेकिन वहां उसे नई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वह अपनी बेटी श्यामा (राधिका मदान) से रिश्ते सुधारने की कोशिश करता है। इसी दौरान गांव में गैरकानूनी रेत खनन करने वाला गिरोह, जिसे बबली दीदी (मोना सिंह) और उनका भाई प्रिंस (आदित्य रावल) चलाते हैं, लोगों को परेशान करने लगता है। हालात खराब होने पर अर्जुन अन्याय के खिलाफ फिर से लड़ने के लिए आगे आता है।
लालो: कृष्ण सदा सहायताते (सोनी लिव)
लालो: कृष्ण सदा सहायते 6 मार्च को सोनी लिव पर रिलीज होने वाला गुजराती स्पिरिचुअल ड्रामा है। फिल्म की कहानी लालजी नाम के एक रिक्शा चालक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार करण जोशी ने निभाया है। कर्ज, पारिवारिक परेशानियों और गलत आदतों में उलझा लालजी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहा होता है। कहानी में संघर्ष और आत्मचिंतन को आध्यात्मिक सोच के साथ जोड़ा गया है, जो इंसान की जिंदगी और उसके फैसलों को नए नजरिए से दिखाने की कोशिश करती है।
गांधी टॉक्स (जी5)
गांधी टॉक्स 6 मार्च को जी5 पर रिलीज होने वाली एक अलग तरह की ब्लैक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। खास बात यह है कि फिल्म में लगभग कोई संवाद नहीं है और कहानी को पूरी तरह विजुअल अंदाज में पेश किया गया है। फिल्म मुंबई में पैसों के पीछे भागती जिंदगी पर हल्के व्यंग्य के साथ बात करती है, जहां “गांधी” शब्द का इस्तेमाल पैसे के लिए किया गया है। इसमें अदिति राव हैदरी और अरविंद स्वामी भी अहम किरदारों में हैं, जबकि फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है। कहानी लालच और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को सरल लेकिन असरदार तरीके से दिखाती है।
जब खुली किताब (जी5)
जब खुली किताब 6 मार्च को जी5 पर रिलीज होने वाली एक इमोशनल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। कहानी एक 70 साल के व्यक्ति की है, जिसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसकी पत्नी अपने पुराने रिश्ते का सच सामने रखती है और वह तलाक लेने का फैसला करता है। सौरभ शुक्ला के मशहूर नाटक पर आधारित यह फिल्म रिश्तों की सच्चाई, माफी और उम्र के इस पड़ाव पर जिंदगी को नए नजरिए से देखने की भावना को हल्के हास्य और भावनात्मक अंदाज के साथ दिखाती है।
द डायनासोर्स (नेटफ्लिक्स)
द डायनासोर्स 6 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली चार भागों की डॉक्यूमेंट्री सीरीज है, जिसे मशहूर फिल्ममेकर स्टीवन स्पीलबर्ग ने एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस किया है और जिसकी आवाज मॉर्गन फ्रीमैन ने दी है। यह सीरीज करीब 17 करोड़ साल पुराने डायनासोर के दौर की कहानी को आधुनिक विज़ुअल इफेक्ट्स के जरिए जीवंत तरीके से दिखाती है। इसमें ट्राइएसिक काल की शुरुआत से लेकर डायनासोर के अंत तक की पूरी यात्रा को वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर पेश किया गया है।