Get App

अगर आप वेब सीरीज देखते हैं तो 2026 आपके लिए यादगार होने वाला है! देखें पूरी लिस्ट

Upcoming OTT Shows 2026: 2026 ओटीटी दर्शकों के लिए जबरदस्त एंटरटेनमेंट लेकर आने वाला है। इस साल कई बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज और शोज रिलीज होंगे, जो दर्शकों का पूरा पैसा वसूल करेंगे। अगर आप भी ओटीटी लवर हैं, तो अभी से अपनी वॉचलिस्ट तैयार कर लें, क्योंकि एंटरटेनमेंट की कोई कमी नहीं रहने वाली

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 13, 2026 पर 1:10 PM
अगर आप वेब सीरीज देखते हैं तो 2026 आपके लिए यादगार होने वाला है! देखें पूरी लिस्ट
अगर आप भी ओटीटी (OTT) पर वेब सीरीज और फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो साल 2026 आपके लिए अच्छा साबित होने वाले हैं

1980 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित सीरीज ‘अक्का’ दर्शकों को एक ऐसे काल्पनिक शहर पर्नूरू में ले जाती है, जहां सत्ता की बागडोर कुछ बेहद ताकतवर और खौफनाक महिला गैंगस्टर्स के हाथों में है। यह शहर बाहर से भले ही शांत और व्यवस्थित नजर आता हो, लेकिन इसके भीतर अपराध, डर और वर्चस्व की एक अलग ही दुनिया चल रही होती है। इन महिलाओं का राज पूरी मजबूती से कायम है और कोई भी उनके सामने सिर उठाने की हिम्मत नहीं करता। कहानी उस वक्त नया मोड़ लेती है, जब शहर में एक रहस्यमयी बाहरी शख्स की एंट्री होती है। उसकी मौजूदगी न सिर्फ इन महिला गैंगस्टर्स की ताकत को चुनौती देती है, बल्कि पर्नूरू के सत्ता संतुलन को भी हिला कर रख देती है।

यहीं से संघर्ष, टकराव और बगावत की असली कहानी शुरू होती है। कीर्ति सुरेश, राधिका आप्टे और तन्वी आजमी जैसे दमदार कलाकारों से सजी यह यशराज फिल्म्स की सीरीज शक्ति, बहनापा और विद्रोह के गहरे पहलुओं को दिखाती है। ‘अक्का’ को आप Netflix पर देख सकते हैं।

दलदल

भूमि पेडनेकर डीसीपी रीता फरेरा के किरदार में हैं, जो एक खतरनाक सीरियल किलर की खोज में जुटी हैं। विश धमीजा के बेस्टसेलिंग नॉवेल पर आधारित यह सस्पेंस से भरी साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर है। अमृत राज गुप्ता के निर्देशन में बनी यह सीरीज Prime Video पर उपलब्ध है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें