Get App

Pakistani actress Sanam Saeed: पाकिस्तानी एक्ट्रेस सनम सईद ने कान्स में बिखेरा जलवा, बैकलैस गाउन में लगीं खूबसूरत

Pakistani actress Sanam Saeed: सनम सईद ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में आइवरी रंग के गाउन को पहन अपना स्टाइलिश डेब्यू किया। अपने लुक में एक्ट्रेस ने देसी टच दिया, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 17, 2026 पर 11:36 AM
Pakistani actress Sanam Saeed: पाकिस्तानी एक्ट्रेस सनम सईद ने कान्स में बिखेरा जलवा, बैकलैस गाउन में लगीं खूबसूरत
कान्स 2026 में अपने डेब्यू के लिए, सनम ने पाकिस्तानी डिजाइनर हुसैन रेहर द्वारा डिजाइन किया गया गाउन कैरी किया था।

Pakistani actress Sanam Saeed: कान्स फिल्म फेस्टिवल में दुनिया भर की हस्तियां, निर्देशक और फैशन जगत के सितारे एक साथ आते हैं, जिससे यह अंतरराष्ट्रीय सिनेमा के मेन लीड इवेंट में से एक बन जाता है। आलिया भट्ट, रूपी गिल, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और अदिति राव हैदरी इस साल फ्रेंच रिवेरा में भारतीय सुपरस्टारों में शामिल थीं।

वहीं पाकिस्तानी अभिनेत्री सनम सईद भी सितारों से सजी इस महफिल में शामिल हुईं। उन्हें यूएस स्टूडियोज के 'साउथ एशियन वुमेन एक्सीलेंस इन सिनेमा एंड आर्ट्स' प्रोजेक्ट की पहली सम्मानित हस्ती के रूप में चुना गया है। वह पाकिस्तानी टेलीविजन और फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं।

कान्स 2026 में अपने डेब्यू के लिए, सनम ने पाकिस्तानी डिजाइनर हुसैन रेहर द्वारा डिजाइन किया गया गाउन कैरी किया था। सफेद मोर के डिजाइन पर आधारित इस आइवरी रंग के ड्रेस में मुकेश, जरदोजी और कांच का काम किया गया था। सनम सईद ने 2026 के कान्स में दिवंगत शमीम आरा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें